1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे! इन भाईसाहब ने तो हद ही कर दी, एक बाइक पर बैठाए इतने लोग कि देखने वाला भी डर गया

अरे! इन भाईसाहब ने तो हद ही कर दी, एक बाइक पर बैठाए इतने लोग कि देखने वाला भी डर गया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2024 05:38 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 05:38 pm IST

एक शख्स ने अपनी बाइक पर जुगाड़ से इतने लोग बैठा लिए कि देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं लोगों को बैठाने के बाद शख्स ने सामान भी भरपूर लोड किया है।

बाइक पर बच्चों समेत 6 लोग- India TV Hindi
बाइक पर बच्चों समेत 6 लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर जब भी आप कोई वाहन चलाते होंगे तो आपको उस वक्त सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना ही पड़ता होगा। जैसे एक बाइक पर दो से अधिक लोग नहीं बैठ सकते हैं, कार ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है, वाहन की रफ्तार लिमिट में होनी चाहिए। ऐसे कई अलग-अलग नियम हैं जिनका पालन करना आवश्यक होता है। ये सभी नियम हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। मगर कुछ लोग इन नियमों को हल्के में लेते हैं और अपने मन के मुताबिक गाड़ी चलाते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने बाइक पर अपने पीछे दो महिलाओं को बैठाया हुआ है और आगे टंकी पर दो बच्चों को बैठाया हुआ है। इतना ही नहीं इन लोगों के अलावा बहुत सारा सामान भी लाद रखा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने उसे रोककर पूछा कि आपको अपनी जान की परवाह नहीं है मगर इन बच्चों की क्या गलती है, आप हैंडल कैसे घूमाएंगे? इसके बाद शख्स बोलता है कि घूमा लूंगा। इतना ही नहीं शख्स ने हेलमेट भी नहीं पहना होता है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब बाइक के पीछे पहुंचता है तो एक बार फिर हैरान हो जाता है क्योंकि पीछे बैठी महिला की गोद में भी एक बच्चा बैठा हुआ था। इस हिसाब से शख्स को मिलाकर बाइक पर कुल 6 सवारी मौजूद थे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यूजर ने लिखा कि, 'एक तो गाड़ी पर इतने सारे लोग, ऊपर से ढेर सारा सामान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

Creativity हो तो ऐसी! शख्स ने Boeing 737 को बदलकर बनाया अपना Villa, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

शख्स ने वेटर को Tip में दिए लाखों रुपये, पोस्ट सोशल मीडिया पर खींच रहा लोगों का ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।