1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये दूल्हा शादी करने निकला है या फिर दुकान का सामान बेचने?, आप भी देखिए यह वायरल वीडियो

ये दूल्हा शादी करने निकला है या फिर दुकान का सामान बेचने?, आप भी देखिए यह वायरल वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 03:48 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक दूल्हे की गाड़ी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गाड़ी की सजावट देखकर लोग काफी मजेदार कमेंट्स करे रहे हैं।

दूल्हे की गाड़ी- India TV Hindi
दूल्हे की गाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में क्रिएटिव सोचने वालों को कोई कमी नहीं है। कोई अपने दिमाग का इस्तेमाल करके अपने दुकान का अनोखा नाम रख लेता है तो कोई अपने डिश का ही नाम अजीबो गरीब रख लेता है। ऐसे कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा। अब यह क्रिएटिव दिमाग शादी तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक दूल्हे की गाड़ी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह दूल्हा शादी करने के लिए निकला है या फिर अपने दुकान का सामान बेचने के लिए निकला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है?

ऐसे गाड़ी कौन सजाता है?

भारत में जितनी भी शादियां होती हैं उसमें आपने देखा होगा कि दूल्हे की गाड़ी को काफी अच्छे से सजाया जाता है। कोई फूल से सजाता है तो कोई अलग तरीका अपनाता है। मगर क्या आपने कभी किसी गाड़ी को बच्चों के स्नैक्स से सजा हुआ देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी नजर आ रही है जिसपर आपको बच्चो के स्नैक्स नजर आएंगे। गाड़ी को आगे से लेकर पीछे तक सिर्फ और सिर्फ इन्हीं चीजों के पैकेट से सजाया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देखकर क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हा चखना साथ लाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कैसे-कैसे नमूने रहते हैं इस दुनिया में। दूसरे यूजर ने लिखा- जब आप किराने की दुकान चलाने वाले से शादी करो। तीसरे यूजर ने लिखा- कुरकुरे नहीं दिख रहे हैं? हम ऐसी शादी की निंदा करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- खोके वाले की शादी है।

ये भी पढ़ें-

अरे इनकी हिम्मत तो देखिए! जंगल सफारी के दौरान लोगों की हरकत देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लो जी! अब मटर छिलने का झंझट खत्म, मार्केट में आ गई नई मशीन, Video देख पब्लिक ने इसे फालतू बताया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।