1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो जी! अब मटर छिलने का झंझट खत्म, मार्केट में आ गई नई मशीन, Video देख पब्लिक ने इसे फालतू बताया

लो जी! अब मटर छिलने का झंझट खत्म, मार्केट में आ गई नई मशीन, Video देख पब्लिक ने इसे फालतू बताया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 16, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 02:45 pm IST

सोशल मीडिया पर हमें तमाम तरह के गैजेट्स देखने को मिलते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसी मशीन चर्चा में है, जो मटर को छील रहा है। इसे देखने के बाद लोग इस मशीन को किसी काम का नहीं बता रहे हैं।

मटर छीलने वाली मशीन।- India TV Hindi
मटर छीलने वाली मशीन। Image Source : SOCIAL MEDIA

ठंडी का मौसम आते ही किचन में सिर्फ और सिर्फ मटर ही दिखने लगता है। हर सब्जी में मटर डालते हैं। खाना तो अच्छा लगता है लेकिन उसे छीलना बहुत ही टफ काम लगता है। लेकिन अब इस समय में इस परेशानी से भी लोगों को निजात मिल गई है। इंस्टाग्राम पर एक ऐसी मशीन मिल रही है जो फटाफट मटर छीलकर रख दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लेकिन कुछ लोगों को ये वीडियो और मटर छीलने वाली मशीन बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी।

लोगों को नहीं पसंद आई ये मशीन

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स प्लास्टिक की छोटी सी मशीन में मटर फली फंसाकर उसके लीवर को घूमा रहा है, जिससे मटर पीछे की तरफ जाती है और दवाब से उसके अंदर के दाने बाहर की ओर गिरने लगते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @outofdecor से हाल में ही पोस्ट किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों व्यूज़ और 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। कमेंट सेक्शन में मटर छीलने वाले इस प्रोडक्ट को देखने के बाद अधिकतर यूजर इसे फालतू की मशीन बता रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि अपना देसी तरीका ही बेस्ट है। कुछ अन्य लोगों ने कहा कि इससे जल्दी तो हम हाथ से ही मटर छील लेंगे कब तक एक-एक कर के मशीन में मटर डालते रहेंगे। कई लोगों का कहना है कि ये महाआलसी लोगों के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें:

महंगे रेस्‍टोरेंट से 100 दिन मुफ्त में मंगाया खाना, शख्स ने लोगों के साथ शेयर किया फ्री खाने का जुगाड़

घर बैठे हाथों से बनाएं सोने की चेन, कैसे बनेगी इस Video में देखें

शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच हो गई नोंक-झोंक, मारपीट तक आ गई बात, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।