1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महंगे रेस्‍टोरेंट से 100 दिन मुफ्त में मंगाया खाना, शख्स ने लोगों के साथ शेयर किया फ्री खाने का जुगाड़

महंगे रेस्‍टोरेंट से 100 दिन मुफ्त में मंगाया खाना, शख्स ने लोगों के साथ शेयर किया फ्री खाने का जुगाड़

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 16, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 02:40 pm IST

एक शख्‍स ने कुछ ऐसा जुगाड़ भिड़ाया कि उसने मैकडॉनल्ड्स से 100 दिन तक मुफ्त में खाना मंगाया और जमकर खाता रहा। साथ ही उसने दूसरे लोगों को भी यह तरीका बताया।

शख्स ने फ्री में खाया खाना- India TV Hindi
शख्स ने फ्री में खाया खाना Image Source : SOCIAL MEDIA

रेस्टोरेंट का खाना सबको अच्छा लगता है पर आप रोज नहीं बाहर नहीं खा सकते क्योंकि हर रोज हम खाने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च नहीं कर सकते। इसे देखते हुए एक शख्स ने बहुत ही दमदार तरीका निकाला और ऐसा जुगाड़ सेट किया कि वह मुफ्त में 100 दिनों तक खाना खाता रहा। जब सोशल मीडिया पर उसने इस बात का खुलासा किया तो लोग यह जानकर दंग रह गए। लड़के ने यहां तक कहा कि अगर आप चाहें तो आप खुद भी ऐसा कर सकते हैं और यह कहते हुए उसने पोस्टर भी लगवा दिए।    

100 दिन मुफ्त में खाया

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के का नाम गेज है और वह ऑल थिंग्स द पॉडकास्ट नाम का चैनल चलाता है। लड़के ने एक दिन उसने ChatGPT से पूछा क‍ि मुफ्त में खाना कैसे मंगा सकते हैं? जिसके जवाब में Chat GPT ने कहा कि एक बार खाना मंगाओ और फिर फर्जी शिकायतें करते जाओ। कंपनी आपको हमेशा खाना भेजते रहेगी क्योंकि वह मार्केट में अपने प्रोडक्ट की इमेज को लेकर बहुत संजीदा रहते हैं। लड़के ने ऐसा ही किया। वह टिल्स या टेबल से रसीदें चुराने लगा। मैकडॉनल्ड्स के फीडबैक सर्वे में इसी रसीद पर मिले कोड का उपयोग करता था और वह हर बार वह खाने को लेकर श‍िकायत करता था। वह बताता था कि जो खाना उसे दिया गया था वह बेहद ही खराब था।

फ्री वाउचर के लिए करता था ये काम

लड़के ने बताया कि फीडबैक सर्वे में अगर आप उन्‍हें जवाब देते हैं कि‍ आप अत्‍यध‍िक असंतुष्‍ट हैं, तो कंपनी आपसे जरूर संपर्क करेगी। मैंने यहीं किया। आप चाहें तो मेल भी कर सकते हैं। लगभग 12 घंटों में एक एग्जीक्यूटिव आपको एक, दो, तीन या चार फूड वाउचर के साथ एक ईमेल भेजेगा जो पूरी तरह से मुफ्त होगा। मैंने 9 महीनों में कंपनी को ऐसे झांसा देकर 100 फूड वाउचर मंगा लिए हैं। फिर लड़के ने बताया कि जब खाना मुफ्त आता है तब और भी स्वादिष्ट होता है।

आइडिया सुन दंग रह गए लोग

लड़के ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने इस आइडिया को शेयर किया वैसे ही ये वायरल हो गया। लोग शख्स का ये तरीका जानकर बिल्कुल दंग रह गए। कई लोगों ने इस बात के लिए लड़के को लताड़ भी लगाई और कहा की मुफ्त की खाने वाले हमेशा भीख ही मांगते रह जाते हैं। कुछ लोगों को लड़के का आइडिया पसंद आया और उन्होंने इसे ट्राई करने का बोला।

ये भी पढ़ें:

शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच हो गई नोंक-झोंक, मारपीट तक आ गई बात, देखें Video

Video: जुगाड़ से बनाया प्लेन, हवा में उड़ाकर भी दिखाया, लोग बोले- लड़कों ने तो कमाल कर दिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।