1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच हो गई नोंक-झोंक, मारपीट तक आ गई बात, देखें Video

शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच हो गई नोंक-झोंक, मारपीट तक आ गई बात, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 16, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 01:00 pm IST

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई होती हुई नजर आ रही है।

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई लड़ाई।- India TV Hindi
दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई लड़ाई। Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी के वीडियो और फोटो से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। लोग अपने दोस्त-यारों की शादियों के वीडियो फोटो लगातार शेयर कर रहे हैं। कुछ शादियों के वीडियो काफी मजेदार होते हैं तो कुछ मारपीट और झगड़े वाले होते हैं। कुछ वीडियो में तो दूल्हे और दुल्हन के बीच ही मन मुटाव देखने को मिलता है और इसी बीच उन दोनों में लड़ाई झगड़ा भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे और दुल्हन के बीच नोंक-झोंक देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही एक दूसरे से झगड़ा शुरू कर देते हैं जिसके बाद मारपीट तक की नौबत आ जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- “शादी वाले दिन गुस्साई दुल्हन और दूल्हे के बीच कलेश!” जबकि वीडियो में लिखा है- “मैं किसी और से प्यार करती हूं, जबरदस्ती शादी कभी नहीं करूंगी।” 

स्टेज पर ही भिड़े दूल्हा-दुल्हन

 वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा है वहीं, दुल्हन नीचे खड़ी है। तभी स्टेज पर बुलाने के लिए दूल्हा अपना हाथ आगे बढ़ाता है लेकिन दुल्हन गुस्से में उसके हाथ को खींचकर उसे नीचे उतार देती है। देखने से साफ लग रहा है कि दुल्हन किसी बात को लेकर गुस्सा है। वहीं, दूल्हा एक बार फिर से दुल्हन को ऊपर ले जाने की कोशिश करता है, पर दुल्हन इस बार दूल्हे का हाथ झटक देती है और अपना हाथ छुड़ा लेती है। वहां मौजूद परिजन दुल्हन को रोकने की कोशिश करते हैं और उसे मनाने लगते हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता। 

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तमाम लोग कमेंट कर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- लो भई शादी के ही दिन लड़ पड़े पता नहीं आगे क्या होगा। दूसरे ने लिखा- इनकी शादी बाद में होगी पहले कुश्ती होगी। तीसरे ने लिखा- लड़की में दम है, एक बार में नीचे उतार दिया। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने शादी न करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें:

Video: जुगाड़ से बनाया प्लेन, हवा में उड़ाकर भी दिखाया, लोग बोले- लड़कों ने तो कमाल कर दिया

इन ऐतिहासिक स्थलों के दरवाजे हो चुके हैं बंद, जानें क्यों किया गया था ऐसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।