1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर बैठे हाथों से बनाएं सोने की चेन, कैसे बनेगी इस Video में देखें

घर बैठे हाथों से बनाएं सोने की चेन, कैसे बनेगी इस Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 16, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 02:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दिखाया गया है कि हैंडमेड सोने की चेन कैसे बनती है।

हाथ से बनी सोने की चेन।- India TV Hindi
हाथ से बनी सोने की चेन। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोना-चांदी महंगी चीजों में से एक है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसकी वैल्यू बहुत है। भारतीय महिलाओं में सोने-चांदी के जेवर को लेकर बहुत ही क्रेज है। वह हमेशा सोने-चांदी को देख आकर्षित होती हैं। सोनार की दुकान पर आप महिलाओं को ही ज्यादातर पाएंगे। कोई चेन बनवाने आई होगी तो कोई अंगूठी या ईयररिंग्स। आजकल तो गहने मशीन से बनने लगे हैं लेकिन पहले ये गहने हाथों से ही बनते थे।

हाथों से बनाया सोने की चेन

आज भी आप अपने हाथों से गहने बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। अगर ऐसा है तो आप इस वीडियो को देखें आपको पते चल जाएगा कि सोने की चेन हाथों से कैसे बनती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सोने को पिघलाया जाता है। उसके बाद उसे एक ढांचे में डालकर एक आकर दिया जाता है। फिर जब सोना ठंडा होकर ठोस हो जाता है तब एक सीधे आकार में आ जाता है। फिर उसे पीट-पीटकर एक पतली छड़ी के आकार में बदल दिया जाता है। जिसके बाद उसे गोल चूड़ी की तरह बनाते हैं। फिर आग की मदद से उसे गर्म करके थोड़ा नरम किया जाता है और इसके बाद उसे छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लेते हैं। बाद में कटे हुए टुकड़ों को जोड़कर उसे चेन का आकार दे देते हैं। फिर अंत में हैंडमेड गोल्ड चेन बनकर तैयार हो जाता है। 

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने लिखा 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @HowThingsWork_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है- How Handmade Gold chains are made. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हाथ से बनी सोने की चेन कैसे बनाई जाती है, इसके बारे में सीखना अच्छा लगा। दूसरे ने लिखा- ग्रेट आइडिया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

महंगे रेस्‍टोरेंट से 100 दिन मुफ्त में मंगाया खाना, शख्स ने लोगों के साथ शेयर किया फ्री खाने का जुगाड़

शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच हो गई नोंक-झोंक, मारपीट तक आ गई बात, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।