1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आग उगलते मोर का Video हुआ वायरल, मुंह से आग की लपटें निकलते दिखीं, जानें क्या है रहस्य

आग उगलते मोर का Video हुआ वायरल, मुंह से आग की लपटें निकलते दिखीं, जानें क्या है रहस्य

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 19, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 02:27 pm IST

क्या आपने कभी आग उगलने वाले मोर को देखा है? देखा क्या सुना भी पहली बार ही होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे मोर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंह से आग की लपटें निकाल रहा है।

मोर के मुंह से आग निकलता हुआ।- India TV Hindi
मोर के मुंह से आग निकलता हुआ। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज तक हमने ड्रैगन को ही मुंह से आग निकालते हुए देखा और सुना है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मोर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आग उगलते हुए दिख रहा है। पक्षी बार-बार अपना मुंह खोलकर आवाज निकाल रहा है और उसके मुंह से आग निकलते दिख रहा है। दिखने में यह नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हैरान रह गया।    

मुंह से आग निकालता हुआ मोर

अब आप सोच रहे होंगे कि भला मोर के मुंह से आग कैसे निकल सकता है। दरअसल, अगर आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो आपको समझ में आएगा कि ये आग नहीं बल्कि मोर के पीछे से आ रही सूरज की रौशनी है। मोर अपने मुंह से आवाज निकालने के दौरान जिस एंगल में खड़ा था, उस दौरान उसकी मुंह से निकल रही भांप सूरज की रौशनी की वजह से गोल्डन रंग की हो गई। जिसे ये लग रहा है कि मोर के मुंह से आग की लपटें निकल रही हैं। ये वीडियो जब रिकॉर्ड हुआ तब ऐसा दिखाई दिया जैसे मोर के मुंह से आग निकाल रहा हो।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

ये वीडियो बहुत ही अद्भुत है और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर insidehistory नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 लाख लाइक और 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी कमाल के आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि मोर जैसा खूबसूरत पक्षी इस धरती पर कोई नहीं है। कुछ ने लिखा- मोर कहीं दिख जाता है तो लोग दो मिनट रुककर उसे देखने लगते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Smart Monkey: बंदर ने बजाया पियानो, धुन सुनकर पब्लिक हुई इम्प्रेस, देखें ये Video

इन जानवरों के बारे में आप ये बातें नहीं जानते होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।