1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्क में कसरत करता दिखा भूत, दहशत में जी रहे लोगों ने बुलाई पुलिस, देखें ये वायरल Video

पार्क में कसरत करता दिखा भूत, दहशत में जी रहे लोगों ने बुलाई पुलिस, देखें ये वायरल Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 03, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 05:20 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पार्क में लगी मशीन अपने आप चल रही है। मशीन पर कोई भी बैठा हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि पार्क में कोई भूत है।

पार्क में खड़ी पुलिस घटना का वीडियो बनाते हुए।- India TV Hindi
पार्क में खड़ी पुलिस घटना का वीडियो बनाते हुए। Image Source : SOCIAL MEDIA

भूत होते हैं या नहीं। ये काफी बहस वाला मुद्दा है। बहस में ना पड़कर हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भूत का एक वीडियो दिखाते हैं। जिसे देखने के बाद आपको शायद यकीन हो जाए कि सच में भूत होते हैं। वीडियो में एक पार्क में भूत कसरत करता हुआ दिख रहा है। हालांकि भूत की तो कोई शक्ल नहीं दिख रही लेकिन उसके होने का अहसास जरूर हो रहा है। लोग अपने-अपने अनुभव के हिसाब से भूतों पर यकीन करते हैं। कई लोग भूत के होने का आभास कर लेते हैं तो कई लोग इसे महज एक घटना मानते हैं और उसके पीछे की साइंस के बारे में पता लगाने में जुट जाते हैं।

कसरत करता दिखा भूत

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पुलिस वाले एक पार्क में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास ही पार्क में एक एक्सरसाइज करने वाली मशीन लगी हुई है। जिस पर कोई भी बैठा हुआ दिख नहीं रहा है। लेकिन बावजूद इसके वह मशीन ऐसे चल रही मानो कोई इंसान उस पर बैठकर कसरत कर रहा हो। यह नजारा देखकर पुलिस वाले हैरान हैं। कुछ पुलिस वाले और स्थानीय लोग इस घटना का वीडियो अपने कैमरे  में कैद करते हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर पुलिस वाले भी हैरान हैं। वीडियो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वहां उस मशीन पर कोई भूत बैठा हो। 

भूत पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 7 हजार लोगों ने लाइक किया है।  वीडियो पर बड़ी तदाद में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कोई एक्सरसाइज करते हुए मर गया था तभी उसकी आत्मा कसरत करते हुए दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहली बार कोई फिटनेस फ्रीक भूत देखा है। तीसरे ने लिखा- ये है हमारी पुलिस जो कुछ करने के बजाय मस्त खड़े होकर वीडयो बना रही है।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने शरीर पर बनवाया भगवान राम और राम मंदिर का टैटू, Video हुआ वायरल

शख्स की होने वाली दुल्हन देख लोगों के कलेजे पर लोटने लगा सांप, बोले- हमारी ऐसी किस्मत क्यों नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।