1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स की होने वाली दुल्हन देख लोगों के कलेजे पर लोटने लगा सांप, बोले- हमारी ऐसी किस्मत क्यों नहीं

शख्स की होने वाली दुल्हन देख लोगों के कलेजे पर लोटने लगा सांप, बोले- हमारी ऐसी किस्मत क्यों नहीं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 03, 2024 03:26 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 03:26 pm IST

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ हंसाने वाले तो कुछ इमोशनल कर देने वाले। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

दुल्हन की खूबसूरती देख लोगों ने की तारीफ।- India TV Hindi
दुल्हन की खूबसूरती देख लोगों ने की तारीफ। Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। लेकिन शादी के इस जोड़े को देखकर लोगों का भरोसा ऊपर वाले पर कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। इस जोड़े को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल, एक काले दूल्हे को शादी के लिए बहुत ही खूबसूरत दुल्हन मिल गई। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दुल्हन जितनी ज्यादा खूबसूरत है, दूल्हा उतना ही बद्सूरत दिख रहा है। हालांकि ऐसा होते रहता है  कई लोगों की किस्मत बहुत अच्छी होती है। जिन्हें शादी के लिए बहुत ही खूबसूरत दुल्हन मिल जाती है। ऐसे उदाहरण आपने अपने आस-पास जरूर देखा होगा। अब ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Stories

दूल्हे की किस्मत देख लोगों की पलट गई बुद्धि

वीडियो में एक काले-कलूटे दूल्हे के साथ बेहद ही खूबसूरत दुल्हन बैठी हुई है। दुल्हन को देख कर दूल्हा काफी खुश लग रहा है और वह उसकी नजर उतार रहा है। दूल्हे की खुशी देखकर इस बात का आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शख्स ने कभी सपने में भी येनहीं सोचा होगा कि उसे ऐसी बीवी मिलेगी। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है जिसे लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। जिसे सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से बनाया गया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो पर लोगों ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट

वायरल हो रहे वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अगर सरकारी नौकरी हो तो दुल्हन ऐसी ही मिलती है। दूसरे ने लिखा- सब पैसे का कमाल है बाबू भाई, पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। तीसरे यूजर ने लिखा- काश! ऐसी किस्मत हमारी भी होती। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने दूल्हे की किस्मत की खूब वाहवाही की। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर दुल्हन की खूबसूरती में कई कशिदें पढ़ें।

ये भी पढ़ें:

Amazon से ऑर्डर कर मंगाएं अपने सपनों का घर, डब्बे में पैक होकर आएगा, जानें कितने का पड़ेगा यह मकान

Video: बॉयफ्रेंड के साथ भाग रही थी लड़की, बस स्टॉप पर भाई ने पकड़ा और लगा प्यार का भूत उतारने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।