1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Valentine Day के नतीजे होने लगे वायरल, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर मम्मी ने चप्पल से की पिटाई

Valentine Day के नतीजे होने लगे वायरल, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर मम्मी ने चप्पल से की पिटाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 15, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 01:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक शख्स वैलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद जो कुछ हुआ उसे आप खुद देख लीजिए।

बेटी को लड़के के साथ मां ने पकड़ा- India TV Hindi
बेटी को लड़के के साथ मां ने पकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

14 फरवरी यानी कल देशभर में वैलेंटाइन मनाया गया। कुछ लोग इस दिन को सेलिब्रेट नहीं करते हैं तो वहीं कुछ कपल इसे बड़े अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। अब वैलेंटाइन खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के नतीजे बताकर कई वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक लड़का वैलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़ा गया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की छत पर खड़ी है और उसकी मम्मी किसी को ढूंढ रही हैं। कुछ देर बाद लड़की की मम्मी वहां छिपे एक लड़के को पकड़ लेती हैं और फिर उसकी पिटाई शुरू कर देती हैं। लड़का वहां से भाग जाता है। इसके बाद लड़की की बारी आती है। उसकी मम्मी चप्पल से उसकी भी पिटाई करती हैं। आप वीडियो को ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि जो शख्स इसे रिकॉर्ड कर रहा है, वो पूरे वीडियो में कमेंट्री कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'वैलेंटाइन डे मनाते हुए पकड़ा गया बेचारा।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये वीडियो बनाने वाला तो मेरी तरह लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिंगल लोग जग्गा जासूस बनकर घूम रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- खतरनाक बदला। वहीं एक यूजर ने लिखा- वैलेंटाइन डे के रुझान आने लगे हैं।

ये भी पढ़ें-

ये बनारस है गुरु! बारात में भोजपुरी गाना बजते ही डांस करने लगी विदेशी महिलाएं, Video हो रहा है वायरल

Teacher और Student का रिश्ता ही ऐसा होता है, बच्चों का सरप्राइज देख टीचर के चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।