1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुली कार में बीच सड़क पर लड़की ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों ने किया बवाल

खुली कार में बीच सड़क पर लड़की ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों ने किया बवाल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Apr 07, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 12:10 pm IST

एक पल के लिए यकीन नहीं होता कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं? जैसा इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने किया है।

Video of dance on open road viral- India TV Hindi
खुली सड़क पर डांस का वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM/ADULTSOCIETY

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए किसी कुछ पता नहीं होता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। एक पल के लिए यकीन नहीं होता कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं? जैसा इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने किया है। युवती की हरकत देख सड़क पर खड़े सभी लोग सन्न रह गए। जब आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो कुछ मिनटों के लिए हैरान रह जाएंगे।

लड़की ने काफी मस्ती में किया डांस 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की लाल रंग की खुली गाड़ी में डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क काफी व्यस्त लग रही है। वाहनों का आना-जाना जारी है। वही लड़की बहुत खुशी से नाच रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना 'कुंवारा ए तू सोहनिये ते मैं वी ऐ कुंवारा चढ़ दी जवानी हुन्न' बज रहा होता है। 

लोगों को तकलीफ क्या है?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स भी आ रहे हैं, यूजर्स के कॉमेंट्स देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि इनलोगो ने दिल्ली को बदनाम कर रखा है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग उससे नफरत क्यों कर रहे हैं? गाड़ी के अंदर डांस कर रही है भाई, खुश है मौज में है, करने दो। कुछ अश्लील भी नहीं किया, तकलीफ क्या है? एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वह अपने पल का आनंद ले रही है और यह बहुत अच्छा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।