1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में साइकिल लेकर घुसी बच्ची तो लोगों ने किया मजाक, कहा- अच्छा हुआ, स्कूटी लातीं तो...

मेट्रो में साइकिल लेकर घुसी बच्ची तो लोगों ने किया मजाक, कहा- अच्छा हुआ, स्कूटी लातीं तो...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 25, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 08:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मेट्रो में साइकिल लेकर घुस गई है। जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस नजारे को देख लड़की के मजे लेने लगे।

metro- India TV Hindi
मेट्रो में साइकिल लेकर घुस गई बच्ची Image Source : VIRAL VIDEO/SCREENGRAB

मेट्रो के अंदर के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ में डांस करते तो कई वीडियो में लोग लड़ते-झगड़ते दिखते हैं, वहीं कुछ वीडियो में तो लोग अश्लील हरकतें करते हुए दिखते हैं। ऐसे अजीब हरकत वाले मेट्रो के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मेट्रो में अपने साथ साइकिल लेकर घुस गई। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं वहीं, कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं।

मेट्रो में साइकिल लेकर घुसी लड़की

मेट्रो का ऐसा वायरल वीडियो आपने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। वीडियो में एक लड़की मेट्रो में खड़ी दिखाई दे रही है, उसके साथ बगल में उसकी साइकिल भी दिख रही है। लोग इस नजारे को देख दंग रह गए और सोचने लगे कि क्या मेट्रो में साइकिल लेकर जाना अलाउड है। अगर नहीं है तो फिर ये लड़की अपने साथ साइकिल लेकर कैसे आ गई। वीडियो पर लोग कमेंट कर लड़की के खूब मजे भी ले रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट कर लोग ले रहे हैं मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हजार लोगों ने देखा और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कुछ लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- वह पापा की परी है कुछ भी कर सकती है। दूसरे ने लिखा- अच्छा हुआ कि साइकिल ही लेकर आई थी, स्कूटी लाती तो एक दो को तो लेटा ही देती। ऐसे ही कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए और साइकिल लेकर लड़की के मेट्रो में घुसने पर हैरानी जताने लगे।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये किस जगह की मेट्रो का नजारा है। 

ये भी पढ़ें:

कभी प्लेन पर तो कभी बादलों में दिखें दूल्हा-दुल्हन, शादी के एल्बम का शानदार Video हुआ वायरल, देखते ही छूट जाएगी हंसी

Serial Cheater: पत्नी को बार-बार धोखा देने वाले शख्स ने Elon Musk से मांगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।