1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूसरी लड़कियों को देखना पड़ गया भारी, गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को दी खौफनाक सजा

दूसरी लड़कियों को देखना पड़ गया भारी, गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को दी खौफनाक सजा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 01, 2023 07:26 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 07:26 pm IST

एक महिला पर यह आरोप लगा है कि जलन की वजह से उसने अपने बॉयफ्रेंड की आंख में रेबीज की सुई से वार कर दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों को देख रहा था।

अजीबो-गरीब- India TV Hindi
दूसरी लड़कियों देखने पर लड़की ने बॉयफ्रेंड को दी सजा Image Source : SOCIAL MEDIA

अमेरिका के मियामी में रहने वाली 44 वर्षीय महिला सैंड्रा जिमेनेज पर यह आरोप लगा है कि उसने गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड की आंख में हाइपोडर्मिक 'रेबीज सुई' से वार कर दिया। ऐसा उसने तब किया जब उसका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों को देख रहा था। मियामी पुलिस ने बताया कि दूसरी लड़कियों को देखने की वजह से उसे काफी जलन महसूस हुई और उसने अपने पार्टनर के साथ बहस शुरू कर दिया। दोनों के बीच चल रही बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपने पार्टनर की आंखों में सुई से वार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

डेली स्टार वेबसाइट के मुताबिक 25 नवंबर यानी शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी में एक घर में रात को विवाद हुआ। 44 वर्षीय सैंड्रा जिमेनेज अपने पार्टनर के साथ इस बात पर बहस कर रही थी कि वो दूसरी लड़कियों को क्यों देख रहा था। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने गुस्से में अपने बॉयफ्रेंड की आंखों में सुई से हमल कर दिया। यह सुई कोई सामान्य सुई नहीं थी बल्कि रेबीज की सुई थी।

पुलिस ने क्या बताया?

डेली स्टार की मानें तो मियामी पुलिस ने बताया कि, लड़का जैसे ही सोफे पर सोने गया, जिमेनेज दो रेबीज की सुई लेकर उस पर कुद गई। उसने कुत्तों के लिए लाई गई यह सुई अपने बॉयफ्रेंड की दाईं आंखों में घोप दिया। जब जिमेनेज को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गई। हालांकि लड़के का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने यह भी बताया कि पहले तो उस लड़की को मियामी-डेड काउंटी जेल में रखा गया था। लेकिन अब 7,500 डॉलर के बॉन्ड पर घर में नजरबंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

"Delhi Metro वाला मजा अब Indian Railway में भी", ट्रेन में लड़की का डांस देख पब्लिक हुई बावली

Video: ढोल पर बैठकर नाची लड़की, कातिलाना डांस देखकर पब्लिक हुई फैन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।