1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ढोल पर बैठकर नाची लड़की, कातिलाना डांस देखकर पब्लिक हुई फैन

Video: ढोल पर बैठकर नाची लड़की, कातिलाना डांस देखकर पब्लिक हुई फैन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 01, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Dec 01, 2023 06:18 pm IST

आजतक आपने लड़कियों को कई बार डांस करते हुए देखा होगा। मगर इस लड़की की तरह हर कोई ढोल पर बैठकर डांस नहीं करती है। डांस का वीडियो चारों तरफ धूम मचा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
ढोल पर बैठकर डांस करती लड़की का वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

आप जब भी सोशल मीडिया पर सर्फिंग करने आते होंगे, तो आपको हर दूसरे या तीसरे वीडियो के बाद कोई ना कोई डांस का वीडियो देखने को जरूर मिल जाता होगा। आजकल सोशल मीडिया पर इसी का ट्रेंड चल रहा है और अधिकतर लड़की डांस करते हुए वायरल होने की रेस में लगी हुई है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है। वीडियो में एक लड़की ढोल पर बैठकर बवाल डांस करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो ने काटा गर्दा

भारत में सर्दी का समय आते ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। आप भी अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को जानते होंगें जिनके घर पर शादी होने वाली होगी। इसी बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यह वीडियो किसी के हल्दी कार्यक्रम का है। वीडियो में लड़की ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और वह ढोल पर बैठकर नाचती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की थोड़ी आगे आकर डांस करती है, ढोल वाला उसे फिर से पीछे खींच लेता है। यह नजारा देखने के बाद कई लोगों को जलन सी महसूस होने लगी और उन्होंने कमेंट करते हुए इस बात को कबूल भी किया।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @SonOfChoudhary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ढोल वाला बन जाओ इसमें बहुत स्कोप है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं जा रहा हूं ढोल खरीदने। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं अब बैंड वाला बनूंगा। एक और यूजर ने लिखा- मैं वहां होता तो ढोल वाले को मारता, कलेजा जला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Kaun Banega Crorepati 15 में अमिताभ बच्चन ने कहा- 'हे भगवान मेरा किस महिला से पाला पड़ गया', देखें वायरल वीडियो

Chai Sutta Bar के फाउंडर ने अपने कर्मचारियों से ऐसा क्या कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उड़ाने लगे खिल्ली

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।