1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भगवान ऐसा दोस्त हर किसी को दे! शहर में होर्डिंग लगवाकर लड़की अपने दोस्त के लिए खोज रही है प्रेमिका, फोटो वायरल

भगवान ऐसा दोस्त हर किसी को दे! शहर में होर्डिंग लगवाकर लड़की अपने दोस्त के लिए खोज रही है प्रेमिका, फोटो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2024 07:15 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 07:15 am IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के हो जाएंगे। फोटो में एक होर्डिंग नजर आ रहा है जिसमें एक शख्स के लिए प्रेमिका खोजने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो लोगों को हैरान करने के लिए काफी होता है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट और वीडियो देखे होंगे जिसे देखने के बाद आप पक्का हैरान हुए होंगे। अगर ऐसा कुछ नहीं देखा है तो फिर इस वायरल फोटो को देखना बनता है। सोशल मीडिया पर एक होर्डिंग की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की ने अपने दोस्त के लिए प्रेमिका खोजने की बात कह रही है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल फोटो में क्या नजर आ रहा है।

होर्डिंग की फोटो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल एक होर्डिंग की फोटो काफी वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि, 'रियो के लिए एक प्रेमिका की तलाश है। उसकी बेस्ट फ्रेंड आंचल है।' इसके बाद होर्डिंग पर नीचे रियो की खासियत लिखी हुई है। वहां लिखा है कि, रियो बेस्ट गोलगप्पे की जगहों को जानता है, वह फोटोग्रोफर है और वह पार्क स्ट्रीट की तरह काठी रोल्स बना सकता है। इसके अलावा उसका टिंडर प्रोफाइल का QR कोड भी लगा हुआ है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ig_calcutta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भगवान ऐसा दोस्त हर किसी को दे। एक लड़की यूजर ने लिखा- रियो तुम कहां हो? एक अन्य यूजर ने लिखा- अब इसी तरीके से मैं अपने लिए BF खोज सकती हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा- मार्केटिंग हो तो ऐसी हो।

ये भी पढ़ें-

क्रिएटिविटी दिखाओ तो ऐसी कि आनंद महिंद्रा भी फिदा हो जाएं, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

पेड़ को काटते ही छूटने लगा पानी का फव्वारा, लोग मान रहे चमत्कार, देखें यह वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।