1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में लड़की ने 'बीन' वाले गाने पर किया डांस, सपेरा बनकर पीछे वाली बंदी ने लूट लिया महफिल

दिल्ली मेट्रो में लड़की ने 'बीन' वाले गाने पर किया डांस, सपेरा बनकर पीछे वाली बंदी ने लूट लिया महफिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 01, 2023 03:59 pm IST,  Updated : May 01, 2023 03:59 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस कर रही है और अपना वीडियो बना रही है। वीडियो में लड़की ने मास्क पहन रखा है।

मेट्रो में डांस करते हुए लड़की।- India TV Hindi
मेट्रो में डांस करते हुए लड़की। Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली मेट्रो में लोगों को रील्स और वीडियो बनाने का चस्का इस कदर चढ़ गया है कि वह लाखों मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। हाल में ही दिल्ली मेट्रो से कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसके बाद DMRC ने न जाने कितने चेतावनी जारी किए फिर भा लोग हैं कि सुनने को तैयार ही नहीं हैं। हाल में ही दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की मिनी स्कर्ट पहन मेट्रो में डास करते हुए दिख रही है।

मेट्रो के अंदर मिनी स्कर्ट पहनकर डांस कर रही थी लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो के अंदर मिनी स्कर्ट में अपनी कातिल अदाएं बिखेर रही है। कैमरा मेट्रो के फ्लोर पर रखा हुआ है। लड़की मेट्रो में लग पोल के आस-पास घूम-घूमकर डांस कर रही है। लड़की ने चेहरे पर मास्क भी पहन रखा है। लड़की बीन वाले गाने पर डांस कर रही थी। तभी लड़की के पीछे मौजूद एक दूसरी बंदी सपेरा बनकर थिरकने लगती है। पीछे वाली लड़की अपनी इस अदा से पूरी महफिल लूट लेती है।

वीडियो देख यूजर्स भड़के

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर itz__officialroy नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'हां मुझे पता है कि दिल्ली मेट्रो में इसकी अनुमती नहीं है लेकिन मेट्रो में मैं यह पहली बार कर रही हूं।' इस वीडियो को 76 हजार लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये दिल्ली मेट्रो है। इसमें लोग सफर करते हैं न की डांस। आपको अपना परफॉर्मेंस स्टेज पर देना चाहिए मेट्रो में नहीं। वहीं, कई लोगों ने मेट्रों में डांस करना गलत बताया है।

ये भी पढ़ें:

बड़े-बड़े सूरमा भी खा गए चकमा, आप बताइए, क्या आपको इस तस्वीर में कोई जानवर दिख रहा

युवक को पशु चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।