1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बाल स्ट्रेट करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'ऐसा ना करने का घमंड है'

लड़की ने बाल स्ट्रेट करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, Video देख लोग बोले- 'ऐसा ना करने का घमंड है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 27, 2024 11:50 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 11:50 am IST

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

प्रेस से बाल स्ट्रेट करती हुई लड़की- India TV Hindi
प्रेस से बाल स्ट्रेट करती हुई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के हर इलाके में आपको कोई ना कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसका जुगाड़ देखकर आप भी दंग हो जाएंगे। जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन अगर आपसे कोई सवाल पूछे कि जुगाड़ करने में सबसे आगे पुरुष है या फिर महिला? तो आप क्या जवाब देंगे। अगर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखा जाए तो इस समय जुगाड़ के मामले में महिलाएं आगे चल रही हैं। कुछ दिनों पहले कुकर से कपड़े प्रेस करती एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक महिला ने गैस बचाने के लिए गजब का जुगाड़ अपनाया। अभी ये वीडियो पुराने हुए नहीं थे कि अब एक और लड़की का वीडिया वायरल हो रहा है।

ऐसे बाल कौन स्ट्रेट करता है?

कभी भी किसी फंक्शन में जाना हो तो आपने देखा होगा कि आपके घर की महिला हेयर स्ट्रेटनर से अपने बालों को सीधा जरूर करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को प्रेस से अपने बाल को स्ट्रेट करते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला प्रेस की मदद से अपने बालों को स्ट्रेट करन में लगी हुई है। बालों के एक तरफ प्रेस है तो दूसरी तरफ एक मोटा कपड़ा है ताकि उसके हाथ ना जले। और इस तरह प्रेस और कपड़े के बीच बालों को रखकर वह लड़की उन्हें स्ट्रेट कर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ishayadav__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये ट्रिक मेरी बुआ 30 साल पहले कर चुकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे में बाल खराब होते हैं बहन जी। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा ना करने का घमंड है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो हम भी करते हैं, बाल अच्छे से सूख जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

लड़की बनकर गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा शख्स, पोल खुलने के बाद हुई जमकर पिटाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

होली के जश्न में चिराग पासवान ने लगाए चार चांद, परिवार के बीच डांस का Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।