1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AC कोच में सिगरेट पी रही थी लड़की, लोगों ने किया विरोध तो कुछ ऐसा दिया रिएक्शन, देखें Video

AC कोच में सिगरेट पी रही थी लड़की, लोगों ने किया विरोध तो कुछ ऐसा दिया रिएक्शन, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 01:39 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कोच में उसके सिगरेट पीने और वीडियो बनाने को लेकर उसकी लोगों से बहस हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MAHTOJI_007

आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं क्योंकि लोग ट्रेन के सफर को सबसे ज्यादा सही और यादगार मानते हैं मगर कई बार ये सफर किसी न किसी कारण से बहस और लड़ाई में बदल जाता है जो शायद किसी को पसंद नहीं आता होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग किसी न किसी कारण से ट्रेन के अंदर आपस में लड़ते या फिर बहस करते हुए दिखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की के सिगरेट पीने के कारण वहां सब ड्रामा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

लड़की के साथ क्यों हुई बहस?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सीट पर बैठी है और फोन पर बात कर रही है। उसके एक हाथ में फोन है तो दूसरे हाथ में जलती हुई सिगरेट है। उसकी कुछ लोगों से बहस इसी बात को लेकर हो रही है क्योंकि लोग उसे कोच से बाहर जाकर सिगरेट पीने के लिए कह रहे हैं। तभी उसकी नजर पड़ती है कि कोई उसका वीडियो बना रहा है तो अब तक जो बहस सिर्फ सिगरेट पीने को लेकर थी, वो वीडियो बनाने को लेकर भी होने लगी। लोग उसे बाहर जाने के लिए बोल रहे हैं जिसके लिए वो मना नहीं कर रही है मगर गई भी नहीं है और शायद इसी कारण किसी ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो में कोई पुलिस को बुलाने के लिए बोलता है तो लड़की अड़ जाती है कि पुलिस को बुला लो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mahtoji_007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'क्या हो गया है, एक तो लड़की है ऊपर से चलती ट्रेन में सिगरेट पी रही है। कितना नीचे गिर रही ये लड़की लोग।' शख्स ने साथ में ही रेल सेवा को भी टैग किया जिसके बाद कमेंट में रेल सेवा का रिप्लाई है जिसमें इसके बारे में डिटेल मांगी गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान! Gender Equality का ऐसा रूप नहीं देखा, Video देख घूम जाएगा आपका दिमाग

गलत आदमी को लूटने पहुंच गए दो लुटेरे, फिर जो हुआ उसे जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।