1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गलत आदमी को लूटने पहुंच गए दो लुटेरे, फिर जो हुआ उसे जरा आप भी देखिए

गलत आदमी को लूटने पहुंच गए दो लुटेरे, फिर जो हुआ उसे जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 15, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 12:06 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि दो लोग एक शख्स को लूटने के लिए पहुंच गए मगर उसके बाद उनके साथ जो हुआ, उसका अंदाजा उनको भी नहीं रहा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RVCJ_FB

सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करने में लगे ही रहते हैं। हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं। इसके अलावा कई लोग स्क्रीनशॉट भी पोस्ट करते हैं जिन्हें आप देखते ही होंगे। हर दिन जितने सारे वीडियो और फोटो या फिर SS पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी ऐसे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। कई बार वायरल वीडियो देखा गुस्सा आता है तो कोई वीडियो हैरान कर देता है और वहीं कुछ वीडियो हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपनी बाइक के पास खड़ा है। तभी दो शख्स एक दूसरी बाइक पर आते हैं, उसके पास रुकते हैं और उसके बाद एक बंदा बाइक से उतरकर उसे चाकू दिखाता है। शख्स को चाकू दिखाकर वो उसे लूटने लगते हैं। कुछ सामान ले लेते हैं और इसी दौरान वो बंदा अपनी दूसरी जेब में हाथ डालता है और बंदूक निकाल लेता है। इसके बाद वो उन्हें लूटता है और उन्हें मारकर वहां से भगा देता है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का मालूम पड़ता है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप गलत आदमी चुन लें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हाहाहा, बाजी ही पलट दिया भाई ने। वहीं एक यूजर ने तंज के अंदाज में लिखा- 500 cc बाइक, ये पक्का पाकिस्तान होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

असली परफॉर्मेंस तो डोगेश भाई ने दी है! वायरल Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

एक और स्ट्रीट सिंगर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अंदाज ने लोगों का जीत दिल, आप भी देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।