1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Girlfriend से ब्रेकअप करने के लिए शख्स ने लिखा ऑफिशियल लेटर, साइन भी करवाया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Girlfriend से ब्रेकअप करने के लिए शख्स ने लिखा ऑफिशियल लेटर, साइन भी करवाया, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 02, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 05:54 pm IST

लड़के ने ब्रेकअप कर भागने की बजाय अपनी गर्लफ्रेंड को ऑफिशियल लेटर लिखकर उसकी सहमती ली और लेटर पर उससे साइन भी करवाया।

लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप के लिए ऑफिशियल लेटर लिखा।- India TV Hindi
लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप के लिए ऑफिशियल लेटर लिखा। Image Source : TWITTER

दुनिया मे सबसे खुशकिस्मत इंसान वह होता है जिसका प्यार मुकम्मल हो जाता है। बहुत ही नसीब वाले वह लोग होते हैं जिन्हें सच्चा प्यार हासिल होता है। लेकिन कभी-कभी लोगों को किसी वजह से अपने रिश्ते को खत्म करना पड़ता है। कुछ लोगों की मजबूरी होती है या कुछ लोगों को दूसरा और बेहतर ऑप्शन मिल जाता है। लेकिन किसी भी रिश्ते को खत्म करना बहुत ही दुखद होता है। एक तरफ खड़ा इंसान तो चला जाता है मूवऑन कर लेता है लेकिन दूसरे तरफ खड़ा इंसान जिंदगी भर इसी कश्मकश में रह जाता है कि शायद उसमें ही कोई कमी होगी, कोई बुराई होगी इसलिए उसका पार्टनर छोड़कर चला गया। आजकल तो रिश्तों के मायने बिल्कुल ही बदल गए हैं। रिश्ते के खत्म होने के बाद कोई न कोई एक इंसान को इसका नुकसान उठाना ही पड़ता है। 

आपने भी कई लोगों के ब्रेकअप्स देखे होंगे। कई लोगों को आगे बढ़ने की सलाह दी होगी। कुछ लोगों का रिश्ता तो ऐसे खत्म होता है जैसे अगला इंसान फोन करना बंद कर देगा, हर जगह से आपको ब्लॉक कर देगा या फिर कोई भी गलत वजह बताकर मूवऑन कर लेता है। जबकि पार्टनर के साथ अच्छे से बातचीत कर के या प्यारा सा गुडबॉय कह के भी रिश्ते को खत्म किया जा सकता है। कुछ लोग ऐसा करते हैं लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते। इंटरनेट पर लोग इसे क्लेजर न मिलना कहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि क्लोजर मिलने से अगले बंदे को मूवऑन करने में आसानी होती है।

गर्लफ्रेंड को ऑफिशियल लेटर लिखकर किया ब्रेकअप

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने ब्रेकअप कर भागने की बजाय अपनी गर्लफ्रेंड को ऑफिशियल लेटर लिखकर उसकी सहमती ली। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बकायदा लेटर लिखा और फिर ब्रेकअप किया। अब लड़के का पोस्ट सेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर @velin_s नाम के एक यूजर ने एक लेटर शेयर किया था। यह लेटर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को लिखा था। लड़के ने ब्रेकअप करने के लिए लेटर लिखकर PDF फॉर्मेट में अपनी गर्लफ्रेंड को Whatsapp पर मैसेज किया था और उससे इस पर साइन करने के लिए भी कहा था।

लड़के ने लेटर में यह लिखा

लेटर में शख्स ने लिखा - डियर वेलिन, आशा करता हूं कि तुम ठीक होगी। मैं तब से एक बात को लेकर बहुत ही परेशान हूं। मैं इस बारे में तुमसे कुछ कहना चाहता हूं। अभी हाल में ही मुझे कुछ ऐसी बातें पता लगी हैं जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं। मुझे यह बताते हुए बहुत ही दुख हो रहा है कि आगे मैं यह रिश्ता तुम्हारे साथ नहीं रख पाउंगा। इसके बाद शख्स ने लड़की को समझाते हुए लिखा कि तुममें कोई दिक्कत नहीं है। तुम एक अच्छी इंसान हो। लेकिन मैं ईमानदारी को ज्यादा ही तव्वजो देता हूं और इस बात को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसके बाद शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शुभकामनाएं दी। इसके बाद शख्स ने एक और ट्वीट किया जिसमें उसने बताया कि वह लेटर उसने अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ से लिखी है क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड को उससे ब्रेकअप करना था। 

यूजर्स ने शख्स के इस अंदाज की खूब तारीफ की

सबसे अच्छी बात ये है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की कोई बुराई नहीं की न ही उसने उसे बुरा-भला कहा। लड़के के इस कदम को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। लड़के के इस दिलेरी भरे ट्वीट पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अपने ही दोस्तों पर लगाया आरोप

महिलाओं के लिए जहन्नुम से कम नहीं है यह देश, लिप्सटिक लगा ली तो मिलेगी मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।