दुनिया में ऐसे कई देस हैं जहां पर महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां हैं। ज्यादतौर पर ये देश इस्लामिक देश ही हैं। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां पर महिलाओं की जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट है। इनके जिंदगी से रंगों को वहां की सरकार ने छीन लिया है। महिलाओं की रंग-बिरंगी दुनिया को वहां के शासक ने बिल्कुल सादा बना दिया है। जी हां इस देश का नाम नॉर्थ कोरिया है। यहां पर महिलाओं पर अलग-अलग तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। महिलाओं के लिए यहां पर इतने सख्त नियम हैं कि उनकी जिंदगी नर्क से कम नहीं है। आइए आपको यहां की महिलाओं के लिए बनाए गए सख्त नियमों के बारे में बताते हैं।
Related Stories
हेयर कलर और रेड लिप्स्टिक बैन
सबसे पहले वहां के शासक के बारे में बता दें। किम जोंग उन का नाम तो आपने सुना ही होगा और उसके हटी खोपड़ी के बारे में भी आपको पता होगा। तो इससे आप समझ ही गए होंगे कि यहां पर बने ऐसे कड़े कानून कोई बड़ी बात नहीं है। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि नॉर्थ कोरिया की महिलाओं को बालों में कलर लगाना और रेड लिप्स्टिक लगाना मना है क्योंकि यहां की सरकार इसे कैपिटलिज्म का प्रतीक मानती है।


महिलाओं को बाल खोलना मना है
यहां की सरकार ने महिलाओं के लिए अंगूठी और ब्रेसलेट भी बैन कर दिया है। महिलाएं सरकार के तय हेयर स्टाइल के हिसाब से ही बालों को रख सकती हैं और तो और इस देश में महिलाएं अपने बाल खोलकर बाहर नहीं निकल सकतीं। वहीं इस देश में पेकअप पुलिस भी नजर आती है जो आपको हर 10 मीटर पर मिल जाएंगी। महिलाओं के लिए मिनी स्कर्ट, ग्राफिक शर्ट, टाइट जिंस और ऐसी शर्ट जिस पर अंग्रेजी में कुछ भी लिखा हो पहनना बिल्कुल मना है।

ये है सजा
इस देश में एक और नियम है यहां पर बाहर से किसी भी देश का ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं ला सकते। महिलाओं को यहीं के ब्यूटी प्रोडक्टेस यूज करना है। यदि किसी महिला ने ऐसी गलती की तो पहली बार में चौराहे पर खड़ा करके बेइज्जत किया जाता है, दूसरी बार किया तो मजदूरी कराई जाती है और बार-बार करते हुए पकड़ी गई तो मौत की भी सजा हो सकती है।
ये भी पढें: