सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुछ वीडियो में आप उन्हें प्रैंक करते हुए देख सकते हैं या कुछ में रिश्तों का बदलता हुआ रूप देखने को मिलता है। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बंदा बार में दूसरी महिला के साथ डांस कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तमाम तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं आप भी सोच सकते हैं कि अब इस बंदे का घर पर क्या हाल होगा।
Related Stories
पत्नी ने डाल दिया रंग में भंग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बार में बार डांसर के साथ खूब कमर लचका कर नाच रहा है। शख्स महिला के साथ बहुत ही खुश नजर आ रहा है। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक टिकती नहीं है। डांस करते अभी ज्यादा देर हुआ नहीं था तभी अचानक से उसकी पत्नी आ धमकती है। पत्नी को अपने सामने खड़ा देख शख्स की हवाईयां उड़ गईं और वह नाचते हुए रूक गया। उसके बाद उसकी जो सामत आई है भाईसाहब! शख्स की पत्नी ने उसे दूसरी महिला के साथ अपने सामने नाचने को कहती है। लेकिन शख्स डर के मारे कुछ नहीं करता और चुपचाप खड़े होकर उसकी बातें सुनते रहता है। लेकिन पत्नी अभी भी नहीं मानती और वह उसे फिर से उस डांसर के साथ हाथ पकड़ के नाचने को कहती है। अब तो पति का डर के मारे पैर उठ तक नहीं रहे। क्योंकि उसको पता है कि आगे जो भी होगा उसके साथ बहुत ही बुरा होगा।
यूजर्स की हमदर्दी शख्स के साथ
पत्नी गुस्से से लाल होकर उस पर चिल्लाती भी है और वह उसे घर पर मारने की धमकी देती है। पत्नी उसे अपने साथ उसका कॉलर पकड़ कर बार के बाहर ले जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देसी सोसाइटी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार लाइक्स और 2 मिलियन व्यूज मिल चुका है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं कुछ लोग शख्स को बचने का उपाय बता रहे तो कुछ लोग उसे रास्ते से भाग जाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उसकी सलामती के लिए दुआ भी कर रहे हैं।
ये भी देखें:
लद्दाख में नजर आया यह दुर्लभ जानवर, अभी तक कोई नहीं पहचान पाया, Video देख आप बताएं इसका नाम
पाकिस्तानी कपल ने एक-दूसरे को भेजे Whatsapp मैसेज के टैटू बनवाए