सोशल मीडिया पर जादू दिखाने वाला वीडियो खूब वायरल होता है। वीडियो में लोग अपनी ट्रिक से अलग-अलग मैजिक दिखाते हैं। कुछ वीडियो ऐसी भी होती हैं जिसमें जादू का पर्दाफाश किया जाता है और यह बताया जाता है कि किस ट्रिक की वजह से जादू होता है। जादूगरों की ट्रिक कभी किसी को नहीं पता होती। लेकिन असल में जादू सिर्फ हाथों की सफाई ही होती है। ट्रिक से भरा हुआ रोमांचक खेल।
Related Stories
बच्ची ने मैजिक ट्रिक से दिखाया जादू
जादू से अक्सर बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं। बच्चों की इच्छा यहीं होती है कि काश वह भी एक जादूगर होते और जो भी उनका मन करता वैसा वह कर के दिखाते। बचपन में हम जादू वाले सीरियल भी ज्यादा देखना पसंद करते थे और सोचते थे कि काश हम भी इस सुपरहीरो की तरह होते। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची अपने भाई के साथ मिलकर अपनी ट्रिक से लोगों को जादू दिखा रही है। इस दौरान भाई से एक छोटी सी गलती हो जाती है और बहन की ट्रिक फेल हो जाती है। इसके बाद बहन की पोल खुल जाती है और वह गुस्से में अपने भाई को जोरदार लात मारती है।
जादू दिखा रही बच्ची का ट्रिक हुआ फेल
भाई-बहन का यह प्यारा रिश्ता देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक रही। वीडियो में एक बच्ची हाथ में तौलिया लिए नजर आ रही है। लड़की अब जादू दिखाने वाली है। इसके लिए वह अपने भाई को तौलिए के पीछे खड़े होने को कहती है। उसके बाद वह ट्रिक दिखाकर भाई को गायब करने का जादू दिखाने की कोशिश करती है। इसके बाद छोटा भाई छुपने में एक गड़बड़ी कर देता है और उसका एक लात बाहर की तरफ दिख रहा होता है। अपनी मैजिक ट्रिक को फेल होते हुए देख बहन को गुस्सा आता है और वह अपने छोटे भाई को जोरदार लात मारती है।
वीडियो देखकर यूजर्स का दिल पिघला
वायरल हो रहे इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 करोड़ लोगों ने देखा है और 24 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी को अपने बचपन की याद आ रही है। यूजर्स अपने भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को याद कर कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
बेली डांस करने वाला कौन है यह लड़का? लोग बोले- "नचनिया बनेगा, पगला गया है"
युवक ने मोटापा कम किया तो लग गई लड़कियों की लाइन, 8 के साथ एक बार में ही शादी रचाई