1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "उड़ चलीं पापा की परियां", कार पर स्टंट करते हुए लड़कियों का Video वायरल, पुलिस ने काटा 18 हजार का चालान

"उड़ चलीं पापा की परियां", कार पर स्टंट करते हुए लड़कियों का Video वायरल, पुलिस ने काटा 18 हजार का चालान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 31, 2023 07:32 pm IST,  Updated : May 31, 2023 07:43 pm IST

यूपी के अयोध्या में चलती कार पर लड़कियों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने लड़कियों पर कार्रवाई करते हुए 18000 का चालान काट दिया।

कार के बोनट पर बैठकर लड़की कर रही थी स्टंट।- India TV Hindi
कार के बोनट पर बैठकर लड़की कर रही थी स्टंट। Image Source : TWITTER

चलते वाहनों पर स्टंट करते हुए रील बनाने का क्रेज लोगों के सिर पर ऐसा चढ़ा हुआ है कि यह सनक उतर ही नहीं रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भी लोग बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला अयोध्या का है। जहां दो लड़किया चलती कार पर स्टंट कर वीडियो बना रही थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक के नाम 18000 रुपए का चालान काट दिया। वायरल होने के इस खतरनाक तरीके पर पाबंदी कैसे लगे यह प्रशासन को नहीं समझ में आ रहा। कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई हो सकती है पुलिस कर रही है।

कार के बोनट पर दिखा लड़कियों का स्वैग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक सफेद रंग की कार चल रही है। एक लड़की कार के बोनट पर बैठी हुई दिख रही है। जबकि दूसरी कार की खिड़की से बाहर निकल कर झांक रही है। खिड़की से निकल कर बाहर झांकने वाली लड़की ही कार को ड्राइव भी कर रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18000 का चालान काटा है। कार मालिक का नाम दीन दयाल मिश्रा है। 

वीडियो देख भड़के यूजर्स

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर शैलेंद्र तिवारी नाम के यूजर ने शेयर किया है। किए गए ट्वीट पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। एक यूजर ने मजेदार तरीके से कमेंट करते हुए लिखा- बहन जी धर ली गईं। वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट कर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:

चलती कार की छत पर बंदे ने किया पुशअप्स, Video वायरल होने के बाद निकल गई सारी हवा

Optical Illusion: तस्वीर में कौन सा नंबर लिखा हुआ है? हर किसी के बस में नहीं है जवाब देना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।