1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती कार की छत पर बंदे ने किया पुशअप्स, Video वायरल होने के बाद निकल गई सारी हवा

चलती कार की छत पर बंदे ने किया पुशअप्स, Video वायरल होने के बाद निकल गई सारी हवा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 31, 2023 06:23 pm IST,  Updated : May 31, 2023 06:23 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के कार की खिड़की से झूलते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक लड़का कार की छत पर पुशअप कर रहा है।

लड़के ने कार की छत पर किया पुशअप्स।- India TV Hindi
लड़के ने कार की छत पर किया पुशअप्स। Image Source : TWITTER

Gurugram Ka Viral Video: पुलिस लगातार ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन इन स्टंटबाजों को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। 'इंस्टाग्राम रील' के चक्कर में लोग अपनी जान को तो खतरे में डाल ही रहे हैं साथ में दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला गुरुग्राम से सामने आया है। यहां पर कुछ लड़के नशे की हालत में चलती कार पर स्टंटबाजी करते दिखे। युवकों की इस हरकत को देख लोग दंग रह गए। जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने लड़कों के खिलाफ एक्शन लिया और साढ़े 6 हजार का जुर्माना लगाया।

कार की छत पर नशे में धुत्त होकर शख्स कर रहा था पुशअप

पुलिस ने बताया कि घटना हरियाणा के गुरुग्राम जिले की है। जहां 5 लड़के नशे में धुत्त होकर एक ऑल्टो कार पर स्टंट कर रहे थे। इनमें से एक कार की छत पर पुशअप लगा रहा था। जबकि अन्य लड़के खिड़की से लटके हुए दिखाई दे रहे थे। इस 18 सेकंड के क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में कुछ लड़के खिड़कियों से झूल रहे हैं। वहीं, एक बंदा कार की छत पर चढ़कर पुशअप कर रहा है। इसके बाद वह लड़का बैठे-बैठे ही कार की छत पर नाचने लगता है। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

वीडियो को ऑल्टो कार के पीछे आ रही दूसरी कार में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स को यह बोलते हुए सुना जा सकता है- ये चल रहा है... गुड़गांव में, मतलब मस्त चलती गाड़ी पर भाई ये... देखो... क्या बोला जाए भाई इसको? जिसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इसे 'प्रदीप दुबे' (@dubey_100) नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यूजर ने 'गुड़गाव पुलिस' को टैग करते हुए  लिखा - इन्हें ना किसी की जान की परवाह है और ना ही गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस की। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कुछ लोग वीडियो पर कमेंट कर लड़कों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: तस्वीर में कौन सा नंबर लिखा हुआ है? हर किसी के बस में नहीं है जवाब देना

पापा रिटायर होकर घर आएं, बेटियों ने दिया ऐसा सरप्राइज कि आखों से नकलने लगे आंसू, देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।