सोशल मीडिया पर एक कर्मचारी और उसके बॉस की वॉट्सऐप चैट वायरल हो रहा है। दरअसल हुआ ये था कि एक बंदा काम पर लेट पहुंचा तो उसने अपने बॉस को लेट होने का मैसेज डाल दिया। फिर बॉस ने पूछा कि लेट क्यों हुए तो भाई साहब ने मस्ती में एक मीम भेज दिया। फिर बॉस ने उस कर्मचारी को जो जवाब दिया उसे वह जिंदगी भर याद रखेगा। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Related Stories
बॉस का जवाब सुनकर कर्मचारी ने कान पकड़ लिया
वायरल हो रहे इस वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट में हम देख सकते हैं कि बॉस ने कर्मचारी से पूछा कि तुमने अबतक लॉगइन (Login) क्यों नहीं किया, क्या हुआ? इस पर कर्मचारी ने मौज-मौज में गोपी बहू द्वारा लैपटॉप धोने वाला मीम भेजते हुए सॉरी सर लिखा। इसके जवाब में बंदे के Boss ने लिखा- मैं भी तुम्हारे हाइक (Hike) के सपनों पर ऐसे ही पानी फेरूंगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चैट
इस चैट को उज्जवल (@Ujjawal_athrav) ने 22 मई को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा - Monday getting worse. इस ट्वीट को खबर लिख जाने तक 50 हजार से अधिक व्यूज और 3000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने इस ट्विट पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सही खेल गया बॉस। दूसरे ने लिखा - बहुत बढ़िया एडिटिंग की है।
ये भी पढ़ें:
कोल्ड ड्रिंक के बोतल में ढक्कन के अंदर क्यो लगा होता है रबर, क्या आप जानते हैं?
दिल्ली मेट्रो में हरियाणवी गाने पर बच्ची ने लगाए ठुमके, देखें इस Cutie Pie का डांस Video