1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब बस यही देखना रह गया था, लड़कों का ड्रेस देखने के बाद हंसने लगी लड़कियां, Video हुआ वायरल

अब बस यही देखना रह गया था, लड़कों का ड्रेस देखने के बाद हंसने लगी लड़कियां, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 28, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 03:59 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया और अजीब ड्रेस पहने हुए दो लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़कों ने पहना ऐसा ड्रेस की हंसने लगी लड़कियां Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन के सिर पर सिर्फ और रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। कुछ लोगों के सिर पर तो यह बुखार कुछ इस कदर चढ़ा है कि वो क्या कर रहे हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पब्लिक रिएक्शन के नाम पर वो कोई भी कंटेंट क्रिएट करते हैं और फिर उसपर वीडियो बनाने लगते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं क्योंकि इन्हें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का अच्छा-खासा मनोरंजन भी होता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखने ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर इस नए वायरल वीडियो को देखिए। आप पूरी तरह से समझ जाएंगे की लोग कैसे-कैसे वीडियो बना रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

फैशन एक ऐसी चीज है जो समय के साथ-साथ बदलती रहती है और मार्केट में नया फैशन देखने को मिलता है। मगर कुछ लोग तो फैशन के नाम पर ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा हीन जर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लड़कों ने अंडरवियर को काटकर उसे शर्ट की जगह पहन लिया है। इतना ही नहीं पैरों में भी अजीब तरीके से पैंट और बनियान को पहना हुआ है। इसके बाद वो मार्केट में पब्लिक रिएक्शन रिकॉर्ड करने के लिए निकल गए। लड़कियां उन्हें देखने के बाद अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mr_rahu_087 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह भाई वाह क्या कॉन्फिडेंस है तुम्हारा। दूसरे यूजर ने लिखा- उर्फी जावेद के मौसेर भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- बस यही सब लड़कों का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- इतना कॉन्फिडेंस कभी ना मिले।

ये भी पढ़ें-

Video: रईसी हो तो ऐसी! इम्प्रेस करने के लिए शख्स ने गर्लफ्रेंड के कदमों में बिछा दीं नोटों की गड्डियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।