1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मार्केट में ये कौन सा स्टाइल आ गया? शख्स के कपड़े देखकर आपको आ जाएगी शर्म, Video हुआ वायरल

मार्केट में ये कौन सा स्टाइल आ गया? शख्स के कपड़े देखकर आपको आ जाएगी शर्म, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2024 08:48 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 08:48 pm IST

एक शख्स ने बेसन की बोरी को काटकर उससे अपना ड्रेस बना लिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे पहनकर स्टाइल मारता हुआ भी दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने बोरी काटकर बना लिया शर्ट पैंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कुछ नया और पुराने वीडियो ज्यादा अनोखा या अजीब देखने को मिलता है। मतलब सोशल मीडिया पर अगर 100 वीडियो वायरल होते हैं तो 4-5 वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जो अजीब या अनोखा होते हैं। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने अजीब ड्रेस में नजर आ रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और शर्म भी आएगी कि कोई ऐसा ड्रेस कैसे पहन सकता है। आइए फिर आपको शख्स के अजीब ड्रेस के बारे में बताते हैं।

ऐसा ड्रेस कभी देखा है आपने?

वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले नजर आता है कि शख्स बेसन की बोरी को काटता है। इसके बाद वह सिलाई मशीन पर उसे सिलते हुए नजर आता है। शख्स जब तक बोरे की सिलाई करता है, कुछ समझ में नहीं आता है कि वह किस लिए बोरी को काटकर सिल रहा है। मगर वीडियो में अगले ही पल जोर का झटका लगता है। झटका तब लगता है जब वह शख्स उसी बोरी को पहने हुए नजर आता है। दरअसल शख्स ने बोरी को काटने के बाद उसे शर्ट और पैंट की तरह सिलता है और उसके बाद खुद पहनता भी है। इतना ही नहीं इन्हें पहनने के बाद वो पोज मारता हुआ भी नजर आता है। वीडियो इसी कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vaseem_stylish_011 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद स्विगी इंस्टामार्ट ने कमेंट करते हुए लिखा- स्क्रोल करते करते मेट गाला में आ गया। एक यूजर ने लिखा- ये फैशन सेंस नहीं नॉनसेंस है। दूसरे यूजर ने लिखा- गलत इंसान ने सिलाई सीख ली। तीसरे यूजर ने लिखा- छपरी ऑफ द ईयर का अवार्ड इस आदमी को जाता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये ब्रांडेड छपरी है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी की बुद्धि देख आप अपना माथा पीट लेंगे, आलू या पनीर की जगह बनाया बर्फ का पराठा, Video हुआ वायरल

दर्जनों कुत्तों ने महिला को चारों ओर से घेरा, फिर जो हुआ वो देख के कांप जाएगी रूह; देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।