1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फैशन के इस रूप से अब तक अंजान होंगे आप, Video पूरी तरह से उड़ा देगा आपके होश

फैशन के इस रूप से अब तक अंजान होंगे आप, Video पूरी तरह से उड़ा देगा आपके होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 17, 2024 11:02 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 11:02 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अनोखा लेडी पर्स देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स की लड़ी लगा दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में सबसे तेजी से बदलने वाली चीजों में और कुछ शामिल हो या फिर ना हो, इस लिस्ट में फैशन हमेशा रहेगा। समय के साथ-साथ फैशन बदलता रहता है। नई जनरेशन के लिए मार्केट में हमेशा नया फैशन देखने को मिल जाएगा। मगर कभी-कभी ऐसा फैशन दिख जाता है जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं होता है कि फैशन यहां तक आ चुका है। अभी एक ऐसा ही फैशनेबल पर्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। इतना ही नहीं लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक लेडी पर्स को दिखा रहे हैं। इसका लुक देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहे पर्स का काफी अजीब डिजाइन बनाया गया है। दरअसल पर्स के लॉक की जगह एक शॉकेट और प्लग को लगाया गया है। इसी वजह से पर्स का डिजाइन काफी अजीब लगता है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर update.mawa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रिकल वाली के लिए है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरा करंट अकाउंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग नहीं इलेक्ट्रिकल डिजाइनर है। चौथे यूजर ने लिखा- इसमें खतरनाक वाला स्कोप है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें-

Video: बाबा ने पैसों से जुड़ा पूछा एक गजब का सवाल, आज की जनरेशनल वालों के लिए जवाब देना होगा मुश्किल

अरे ये तो गिने भी नहीं जा रहे हैं, बाइक पर बैठे बच्चों की गिनती करना आपके लिए भी हो जाएगा मुश्किल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।