1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 : पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी 'RRR' टीम को बधाई

गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 : पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी 'RRR' टीम को बधाई

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 11, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 11:07 pm IST

गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 में RRR फिल्म का गाना 'नाटू नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का आवार्ड मिला है। इस उपलब्धि के लिए RRR की टीम को पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा समेत कई हस्तियों ने बधाई दी।

पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी 'RRR' टीम को बधाई- India TV Hindi
पीएम मोदी, बिग बी, आनंद महिंद्रा ने दी 'RRR' टीम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन ग्लोब्स में जीत के लिए म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और टीम 'RRR' को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया: एक बहुत ही खास उपलब्धि है। एम एम कीरावानी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज को मैं बधाई देता हूं। एस एस राजामौली, तारक, राम चरण और आरआरआर की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है।

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने इस जीत पर तेलुगू में टीम की सराहना की: विजयनिकी अभिनंदनालु आरआरआर, मिरु भारतदेसरन गर्वपडेला सेसरू, उन्होंने लिखा, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के लिए आरआरआर की स्टारकास्ट को बधाई, ये एक सबसे डिजर्विग कामयाबी हासिल की है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया: नाचो और दुनिया तुम्हारे साथ नाचती है। थैंक यू आरआरआर, थैंक यू नाटू-नाटू गोल्डन ग्लोब्स में जीतने के लिए और हमें यह दिखाने के लिए कि भारत का ग्लोबल ब्रांड क्या होना चाहिए: एक ऐसा देश जो लोगों को एक साथ गाने और डांस करने पर मजबूर करता है। वसुधैव कुटुम्बकम।

महेश बाबू, जो अपनी अगली फिल्म में एस.एस. राजामौली के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, ने लिखा: एक भारतीय फिल्म के लिए दुनिया को खुश होते देखना एक सपना सच होने जैसा है! इस साल की इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती थी।

अनुपम खेर भी ट्वीट करके जश्न में शामिल हुए: भारतीय सिनेमा के लिए क्या शानदार पल है! आरआरआर मूवी की पूरी टीम को बधाई! विशेष रूप से उस्ताद एमएम कीरावनी और एसएस राजामौली के लिए! रामचरण और जूनियरएनटीआर ने सचमुच दुनिया भर के दर्शकों के दिल से डांस किया! जय हो!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।