1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 76 साल की उम्र में दादाजी ने दिखाया अपना गजब का दमखम, Video हुआ जमकर वायरल

76 साल की उम्र में दादाजी ने दिखाया अपना गजब का दमखम, Video हुआ जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 14, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 12:44 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक दादाजी का वीडियो काफी देखा जा रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी ताकत का एक नमूना दिखाया है जिसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे।

भारी वजन का मुगदर उठाते हुए दादाजी- India TV Hindi
भारी वजन का मुगदर उठाते हुए दादाजी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गए हैं। कुछ लोग जिम जाते हैं तो वहीं कुछ लोग घर पर कसरत करके खुद को फिट करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं एक्सरसाइज के साथ-साथ लोगों ने अपने खान-पान का भी ख्याल रख रहे हैं। लोगों ने पहले की तुलना में अब बाहर का खाना कम कर दिया। लोग अब घर पर हेल्थी खाना खाते हैं। मगर एक बात जिसे हम नहीं ठुकरा सकते हैं कि पहले के समय में लोग हमसे ज्यादा फिट हुआ करते थे। पहले के जमाने में जिम नहीं होता था तो लोग घर या फिर अखाड़ा में पहलवानी करके ही खुद को मजबूत करते थे और वो लोग आज भी काफी मजबूत हैं। इसका एक जीता-जागता उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

दादाजी ने तो कमाल कर दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दादाजी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वीडियो में उनके हाथों में बड़े-बड़े दो मुगदर हैं। दादाजी उन दोनों मुगदर को अपने हाथों से उठाकर उन्हें घूमा रहे हैं, जैसा पहलवान व्यायाम करते समय करते हैं। ये दोनों मुगदर कुल मिलाकर 50 किलो का है। 76 साल की उम्र में इतना वजन उठाकर उससे व्यायाम करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gyanindianjori नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, '76 साल के पहलवान पं. श्रीधर मिश्र 25-25 किलोग्राम के भारी जोरी को घूमा रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 79 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पुराने लोग , पुराना जोर , पुरानी खुराकें। दूसरे यूजर ने लिखा- सोचो जवानी में क्या जलवा होगा इनका। एक अन्य यूजर ने लिखा- दादा अपने जमाने में फोर्ड ट्रैक्टर जितना जोर रखते थे। एक यूजर ने लिखा- पहले के खान-पान की बात ही कुछ और थी।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी ये कैसे किया? एक्सीडेंट का Video देखकर आपके मन में उठेगा ऐसा ही सवाल

ये दादी अम्मा तो बड़ी Cool हैं, Video देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।