1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर हाथी और स्कूटी चलाती महिला का हुआ आमना-सामना, फिर कुछ इस तरह टला हादसा, देखें Video

सड़क पर हाथी और स्कूटी चलाती महिला का हुआ आमना-सामना, फिर कुछ इस तरह टला हादसा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2024 03:32 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 03:32 pm IST

सड़क पार करता हुए हाथी का सामना अचानक एक स्कूटी चलाती हुई महिला से होता है। दोनों एक दूसरे को देखकर डर जाते हैं और अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगते हैं।

सड़क पर हाथी और महिला आए एक दूसरे के सामने- India TV Hindi
सड़क पर हाथी और महिला आए एक दूसरे के सामने Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीजडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी मेट्रो में अजीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। ऐसे कई वीडियो तो आपने भी देखे होंगे। मगर क्या आपने कभी जंगल के विशालकाय जानवर हाथी को अपनी जान बचाकर भागते हुए देखा है। कुछ लोगों ने देखा होगा तो कुछ लोगों ने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। जिन लोगों ने नहीं देखा है, वह इस वायरल वीडियो को देख लीजिए।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक हाथी सड़क पार करने के लिए जंगल से निकलता है। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचता है तो देखता है कि एक महिला स्कूटी लेकर आ रही है। हाथी को देखकर महिला और स्कूटी को देखकर हाथी, दोनों ही घबरा जाते हैं। दोनों अपने-आप को बचाने के की कोशिश करते हैं मगर दोनों एक ही दिशा में आगे बढ़ते हैं। लेकिन थोड़ी दूरी होने के कारण हाथी फटाफट जंगल की तरफ भाग जाता है और टक्कर होनें से दोनों बच जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा है कि, स्कूटी महिला चला रही थी और हाथी ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी बात लिखी है। एक महिला यूजर ने लिखा- अगर कोई आदमी होता तो हाथी का क्या होता। दूसरी महिला यूजर ने लिखा- यह एक आदमी चला रहा है।

ये भी पढ़ें-

बिजली बिल भरवाने के लिए विभाग ने अपनाया शायराना अंदाज, Video देख लोग बोले- 'Bill मांग रहे हो या भीख'

गाना सुनकर सड़क पर ही खुशी से झूमने लगी लड़की, अपने एक्सप्रेशन से लोगों का जीता दिल, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।