1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सदर बाजार में चोरी की कोशिश करते चोर का शख्स ने बनाया Video, मगर सोशल मीडिया पर खुद हो गया ट्रोल

सदर बाजार में चोरी की कोशिश करते चोर का शख्स ने बनाया Video, मगर सोशल मीडिया पर खुद हो गया ट्रोल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 10:19 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे एक चोर किसी शख्स के बैग से चोरी करने का प्रयास कर रहा है। मगर वीडियो शेयर करने वाले शख्स को ही लोगों ने ट्रोल कर दिया।

शख्स के बैग से चोरी की कोशिश करता हुआ शख्स- India TV Hindi
शख्स के बैग से चोरी की कोशिश करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन जब आप टीवी या फिर अखबार में खबरों को पढ़ने के लिए बैठते होंगे तो आपको एक-दो खबर ऐसी मिल ही जाती होंगी जो चोरी से जुड़ी होंगी। हर दिन चोरी की बढ़ती वारदात के कारण लोगों को हर संभव तरह से सावधान किया जाता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चोरों के लिए चोरी करना बहुत आसान हो जाता है इसलिए वहां भी पोस्टर या फिर अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सतर्क किया जाता है। अभी सोशल मीडिया पर भी चोरी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

चोरी का वीडियो हुआ वायरल

इस समय सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के सदर बाजार का है। सदर बाजार काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है इसलिए यहां चोरी के मामले ज्यादा होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर किसी शख्स के बैग में चोरी करने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। दरअसल सदर बाजार की सड़क पर अचानक भारी जाम लग गया। सड़क पर जाम देखते ही एक चोर एक्टिव हुआ और स्कूटी सवार शख्स के बैग में चोरी करने की कोशिश करने लगा। वायरल वीडियो में वह शख्स के बैग में चोरी करने के लिए सामान खोजता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो बनाने वाला ही हो गया ट्रोल

वीडियो देखने के बाद लोग वीडियो बनाने वाले शख्स पर ही भड़क गए और कमेंट सेक्शन में उसकी क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा- तुम दोनों साथ थे इसलिए नहीं पकड़वा सका इसको। दूसरे यूजर ने लिखा- चोर के साथी तुम ही लगते हो। तीसरे यूजर ने लिखा- तो वीडियो क्या बना रहा है, उसको बता जाकर। एक अन्य यूजर ने लिखा- और तू वीडियो बना रहा है, क्या बात है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vijay_gym_lover नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें-

गाना सुनकर सड़क पर ही खुशी से झूमने लगी लड़की, अपने एक्सप्रेशन से लोगों का जीता दिल, देखें Video

बिजली बिल भरवाने के लिए विभाग ने अपनाया शायराना अंदाज, Video देख लोग बोले- 'Bill मांग रहे हो या भीख'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।