1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बारात ऐसी भी! सजी हुई JCB पर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, Video देखकर लोगों ने लिए खूब मजे

एक बारात ऐसी भी! सजी हुई JCB पर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, Video देखकर लोगों ने लिए खूब मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 05:17 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वायरल वीडियो में दूल्हा JCB पर बारात लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कह नहीं सकता है। हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हौरान परेशान हो जाता है। इन वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि इस देश में क्या हो रहा है। ऐसा ही एक नजारा अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में खूब मजे लिए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने किस तरह मजे लिए।

JCB पर दुल्हन लेने निकला दूल्हा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर एक सजी हुई कार जाती नजर आ रही है। इस कार को देखकर आपको भी लगेगा कि यह किसी दूल्हे की कार है। मगर वीडियो में थोड़ी देर बाद एक सजी हुई JCB नजर आती है। कैमरा जब JCB के आगे पहुंचता है तो नजर आता है कि दूल्हा इसी के आगे बैठा है। JCB के जिस हिस्से का इस्तेमाल सामान उठाने के लिए होता है, वहां दूल्हा बैठा हुआ है। यूनिक बारात होने के कारण वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर b.tech.hub नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में लिखा है कि, 'यह सिविल इंजीनियर की शादी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं ब्रेकर के आने का इंतजार कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- बलदेव की बारात जा रही है।

ये भी पढ़ें-

सदर बाजार चोरी की कोशिश करते चोर का शख्स ने बनाया Video, मगर सोशल मीडिया पर खुद हो गया ट्रोल

सड़क पर हाथी और स्कूटी चलाती महिला का हुआ आमना-सामना, फिर कुछ इस तरह टला हादसा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।