सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि दिल को सुकून और चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दादी मां तुलसी माता की पूजा करती नजर आ रही हैं और उनका नन्हा पोता पूरे जोश में ढोलक की ताल छेड़ रहा है। ये मासूम जुगलबंदी देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और इसे बार-बार देखने का मन कर रहा है।
दादी की आरती और पोते की ताल
वीडियो में दादी मां पूरी श्रद्धा के साथ तुलसी माता की पूजा कर रही हैं। उनके बगल में बैठा उनका छोटा सा पोता, जिसकी मासूमियत और उत्साह देखते ही बनता है, बड़े ध्यान से ड्रम बजा रहा है। बच्चा इतना छोटा है, लेकिन उसकी समझ और उत्साह गजब का है। वह दादी की आरती के साथ ताल मिलाकर ढोलक बजा रहा है, और बीच-बीच में अपनी हंसी और चमकती आंखों से दादी को देखकर झूम रहा है। दादी की भक्ति और पोते की मासूमियत का ये संगम इतना खूबसूरत है कि देखने वालों का मन खुशी से भर जाता है।
छोटा रॉकस्टार ड्रमर राघव
इस दिल छू लेने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aarav_unnikrishnan नाम के यूजर ने शेयर किया है, और उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया है, "हमारा छोटा रॉकस्टार ड्रमर राघव"। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है और छोटे राघव की मासूमियत की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों का प्यार उमड़ रहा है। एक यूज़र ने लिखा, "बच्चा खुश, दादी खुश और भगवान भी खुश।" तो किसी ने कहा, "इतना प्यारा ढोल बजा रहा है बच्चा, इंस्टाग्राम का सबसे सुंदर वीडियो है ये।" एक अन्य यूजर ने भावुक होकर लिखा, "दादी और पोते का रिश्ता वाकई खास होता है।" वहीं, एक और कमेंट में लिखा गया, "बच्चे में कमाल की ऊर्जा और समझ है, बहुत सुंदर।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
ब्रिटिश म्यूजियम में बंदे ने पैसे किए डोनेट, मगर रकम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
भाई अब इंतकाम दिखाने से पहले नहीं रुकने वाला है, वायरल Video आप भी देखिए