मेरठ: यूपी के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। दरअसल आमतौर पर दूल्हा घोड़ी चढ़ता है, लेकिन यहां एक दूल्हा हाथी पर सवार होकर मंदिर पहुंचा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि भारत में शादी जीवन का एक अहम हिस्सा है। शादी के दौरान घोड़ी चढ़ने का सपना हर युवक का होता है लेकिन इस युवक ने घोड़ी की जगह हाथी पर चढ़कर न केवल अपना सपना पूरा किया बल्कि समाज को ये संदेश देने की कोशिश करी कि शादी एक बार होती है और ऐसे में जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
अक्सर लोगों की शादी में घुड़चढ़ी या चढ़त पर एक गाना सुनाई देता है कि घोड़ी चढ़ गया रे, दूल्हा सज गया रे, तेरे द्वारे पे आई बरात। लेकिन मेरठ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा घोड़ी पर सवार नहीं हुआ बल्कि हाथी पर बैठकर मंदिर पहुंचा। दूल्हे का हाथी पर सवार वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो थाना इंचौली क्षेत्र के कि जमालपुर गांव का है। इस गांव के रहने वाले अंकित की कुछ दिन पहले शादी हुई है। शादी में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान दूल्हे ने घोड़ी की जगह हाथी को चुना और उस पर सवार होकर घुड़चढ़ी करता हुआ बारात लेकर निकला।
पारंपरिक घोड़ी को छोड़कर दूल्हा हाथी पर सवार होकर निकला तो आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। दूल्हे का कहना है कि उसके बचपन का सपना था कि वह अपनी बारात हाथी पर लेकर जाए। उसकी यह मुराद दादा ने पूरी की है। दूल्हे के इस अनोखे अंदाज को लोग पसंद भी कर रहें है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। (रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)