1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गार्ड की इंसानियत देख इंटरनेट की दुनिया ने किया सलाम, प्यास से तड़पती चिड़िया को पिलाया पानी

गार्ड की इंसानियत देख इंटरनेट की दुनिया ने किया सलाम, प्यास से तड़पती चिड़िया को पिलाया पानी

 Published : Apr 19, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 04:11 pm IST

यह मौसम इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी चुनौतियों से भरा होता है। इस मौसम में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

Gives water to thirsty birds.- India TV Hindi
प्यासे पंछी को पानी पिलाता है। Image Source : TWITTER

गर्मी ने अपना कहर जारी कर दिया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से अब हर कोई परेशान है। वहीं देश के कई राज्यों ने तेजी से बढ़ती गर्मी को लेकर हाई अलर्ट कर दिया है। दस बजते ही सूरज सिर पर चढ़ने लग रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इंसान की हालत इतनी खराब हो गई है कि बताया नहीं जा सकता है। वहीं, यह मौसम इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी चुनौतियों से भरा होता है। इस मौसम में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि पानी का स्रोत कम हो जाता है। नहरें, नदियां, तालाब सब सूख जाते हैं। ऐसे में पानी के लिए भटकना पड़ता है। जैसा कि इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

चिड़िया की प्यास बुझाता है गार्ड

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि अभी से भीषण गर्मी कितनी भयानक पड़ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि गार्ड एक नन्ही चिड़िया को पानी पिला रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिड़िया कितनी प्यासी होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिड़िया काफी देर तक पानी पीती है। 

ट्विटर यूजर ने क्या कहा? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि एक दुर्लभ और अद्भुत दृश्य में, अभयारण्य में एक सुरक्षा गार्ड एक गौरैया की प्यास बुझाता है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काफी प्यारी वीडियो है। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह से पता चलता है कि इंसानियत बची है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।