1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: खाना है तो खुद रोटी बनाओ, वायरल हो रहा हाई-फाई शादियों का नया चोंचला

Video: खाना है तो खुद रोटी बनाओ, वायरल हो रहा हाई-फाई शादियों का नया चोंचला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 02, 2023 08:07 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 08:07 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां शादी में पहुंचे कुछ लोग खुद ही रोटी बनाकर खाते दिख रहे हैं। इसमें नए DIY रोटी ट्रेंड को दिखाया गया है।

शादी में रोटी बनाते दिखे मेहमान।- India TV Hindi
शादी में रोटी बनाते दिखे मेहमान। Image Source : SOCIAL MEDIA

शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े एक से एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल में ही एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद लोगों की खोपड़ी में आग लग जा रही है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो देखने के बाद इसे अमिरों का नया चोंचला बता रहे हैं तो कई लोग हैरान भी हैं। 

शादी में आए हो तो रोटी बनाओ

दरअसल, इस वीडियो में एक हाई क्लास फैमिली की शादी दिखाई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान खाने के स्टाल पर प्लेट लिए खड़े है और वे खुद ही रोटियां सेंक रहे हैं। आज तक ऐसा किसी ने भी नहीं देखा होगा कि किसी ने दावत दिया हो और वहां जाकर खुद से रोटी सेंक कर खानी पड़ रही है। आमतौर पर भारतीय शादियों के दावतों में मेहमानों के लिए सारे खाने तैयार रखे जाते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- जब घर और पार्टी दोनों में वही काम करना है तो पार्टी में जाना ही क्यों? दूसरे ने लिखा अब आगे लोग सब्जियां भी काटेंगे। तीसरे ने लिखा- बस चला तो बर्तन भी धुलवाने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- बड़े लोगों की पार्टियों में नया ट्रेंड, अपनी रोटी खुद बनाओ। वीडियो के टाइटल में लिखा है- भूल गया था कि शादी में आया हूं, यहां तो खाना बना बनाया मिलता है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 19 हजार लोगों ने देखा है। 

ये भी पढ़ें:

बॉयफ्रेंड को Kiss किया और फिर छोड़कर चली गई लड़की, टूटे आशिक ने मौत को लगाया गले, देखें ये Video

पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ अंजू के बिताए हुए आखिरी पल का Video वायरल, यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।