1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ अंजू के बिताए हुए आखिरी पल का Video वायरल, यहां देखें

पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ अंजू के बिताए हुए आखिरी पल का Video वायरल, यहां देखें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 02, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 06:04 pm IST

सोशल मीडिया पर अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि पाकिस्तान छोड़ने से पहले अंजू ने इस वीडियो को खुद शूट किया था।

अंजू और उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह- India TV Hindi
अंजू और उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह Image Source : SOCIAL MEDIA

अपनी प्रेमी की खातिर भारत छोड़ पाकिस्तान गई अंजू अब वापस अपने वतन को लौट आई है। अंजू 6 महीने तक अपने कथित पति नसरुल्लाह के साथ रही और फिर भारत लौट आई। अंजू और उसके पाकिस्तानी पति ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए पाकिस्तान से भारत लौट रही है। अंजू वाघा बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हुई। इधर सोशल मीडिया पर अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का आखिरी वीडियो है। 

अंजू ने आखिरी वक्त को कैमरे में कैद किया

बताया जा रहा है कि अंजू ने पाकिस्तान छोड़ने से पहले नसरुल्लाह के साथ ये वीडियो खुद शूट किया था। अंजू ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन लिखा है- पाकिस्तान छोड़ने से पहले नस्रूल्लाह के साथ लास्ट वॉक। वीडियो में दिख रहा है कि अंजू और नसरुल्लाह साथ-साथ एक रोड पर चल रहे हैं। अंजू ने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया हुआ है। अंजू पाकिस्तान छोड़ने से पहले नसरुल्लाह के साथ अपने आखिरी वक्त को कैमरे में कैद कर रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का गाना भी बज रहा है।

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए अंजू की दोस्ती पाकिस्तान के नसरुल्लाह से हुई थी। जिसके बाद अंजू भारत में रह रहे अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान नसरुल्लाह के साथ रहने चली गई थी। पाकिस्तान में अंजू ने अपना धर्म बदलकर अपना नाम फातिमा रख लिया और नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया। 

ये भी पढ़ें:

इस हसीना को देख दिल हार बैठे हैं लोग, इंसान नहीं बल्कि AI जेनरेटेड मॉडल है ये लड़की

'मोये-मोये' का मतलब जानते हैं आप? इंस्टाग्राम के हर रील पर वायरल हो रहा ये गाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।