1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रैंक के चक्कर में हो गया हादसा, भाई का हेयर स्टाइल बनाते वक्त हेयर ड्रायर से अचानक निकलने लगी आग की लपटें

प्रैंक के चक्कर में हो गया हादसा, भाई का हेयर स्टाइल बनाते वक्त हेयर ड्रायर से अचानक निकलने लगी आग की लपटें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 08, 2024 11:12 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 11:12 pm IST

सोशल मीडिया पर जनता को हैरान कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की अपने भाई के साथ प्रैंक कर रही है लेकिन उसका प्रैंक खतरनाक रूप ले लेता है।

प्रैंक करते हुए बच्चे।- India TV Hindi
प्रैंक करते हुए बच्चे। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ डरा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो बच्चे मस्ती कर रहे हैं और इस वक्त एक हादसा हो जाता है जिससे वे बाल-बाल बच जाते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि बच्चों की शरारतें कभी-कभी खतरनाक रूप ले लेती हैं। 

इस खतरनाक वीडियो को आप भी देखें

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की अपने भाई का हेयर स्टाइल बना रही है लेकिन ये क्यूट वीडियो उस वक्त खतरनाक हो जाता है, जब अचानक ही हेयर ड्रायर से हवा की जगह आग की लपटें निकलने लगती हैं। ड्रायर से निकल रही आग की लपटें अचानक इतनी तेज हो जाती हैं कि दोनों बच्चे एकदम चौंक जाते हैं। लड़की आग को देखते ही तुरंत हेयर ड्रायर को ऑफ कर देती है। इसके बाद कुछ देर के लिए दोनों बच्चे सदमे में आ जाते है। फिर लड़का पूछता है कि क्या ड्रायर में से आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई।

वीडियो को मिले 3 करोड़ व्यूज

वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘क्रेजी क्लिप्स’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 14 सेकंड के इस वीडियो को कुछ दिनों के अंदर 3 करोड़ लोगों ने देखा और 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। कई लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अपनी मां को इस शरारत के बारे में क्या कहोगे। दूसरे ने कहा कि बच्चों ने ही हेयर ड्रायर के साथ कुछ छेड़छाड़ की होगी तभी आग की लपटें इसमें से निकल रही हैं। ड्रायर में डाला गया पाउडर जलने वाला था।

ये भी पढ़ें:

Animal फिल्म का गाना 'जमाल कुडू' के सितार वर्जन का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बगल में बैठी थी बच्ची को थप्पड़ मारकर दुल्हन ने भगाया, वीडियो देख लोग बोले- इसका पति तो रोज मार खाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।