1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथी के बच्चे ने बाथटब में लेटकर खूब की मस्ती, Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

हाथी के बच्चे ने बाथटब में लेटकर खूब की मस्ती, Video देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 25, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 01:52 pm IST

सोशल मीडिया पर दिल को खुश कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक हाथी के बच्चे को मस्ती करते हुए नहाते देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठा।

बाथटब में नहाता हुआ हाथी का बच्चा- India TV Hindi
बाथटब में नहाता हुआ हाथी का बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद अपने आप ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दिल खुश हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। यह वीडियो एक हाथी के बच्चे की है। जिसमें वह एक बाथटब में नहाते हुए मस्ती करते हुए दिख रहा है। वीडियो को जिसने भी देखा उसका चेहरा खुशी से खिल उठा। आप भी इस वीडियो को देखिए।  

हाथी के बच्चे ने नहाते हुए खूब की मस्ती

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी का बच्चा पानी से भरे एक नीले बाथटब में अपना कदम रखता है और वह बच्चा खुशी से बाथटब में घुस जाता है। इसके बाद हाथी का बच्चा गोता लगाते हुए और इधर-उधर उछलते हुए देखा जा सकता है। हाथी का बच्चा नहाने के दौरान हर पल का मजा लेते हुए दिख रहा है। उसकी शरारत भरी मस्तियां देखकर दिल को बहुत ही सुकून मिल रहा है। ऐसा लग रहा मानो जीवन में इससे ज्यादा सुखद अनुभव और कुछ भी नहीं हो सकता। 

Video देख खुशी से खिल उठा लोगों का चेहरा

वीडियो को 21 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसे अब तक 1.4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 29 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन प्यारे-प्यारे रिएक्शन्स से भर गए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "कितना प्यारा बच्चा है यह!" दूसरे ने खुशी के इस पल का इजहार करते हुए लिखा- इस प्यारे से बच्चे का वीडियो देख दिल को बहुत सुकून मिला, इसे शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद!" तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- "हाथी का यह बच्चा काफी चंचल है, वैसे भी हाथी के बच्चे शरारती और मजेदार होते हैं।"

ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार कार की चपेट में आईं दो लड़कियां और 1 महिला, तीनों की मौत, CCTV में रिकॉर्ड हुआ रूह कंपा देने वाला मंजर

सहेली के कंधे पर चढ़कर रील बना रही थी लड़की, फिर Video में आगे जो हुआ वह देख यूजर्स लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।