1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी पी है प्रेशर कुकर वाली कॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

क्या आपने कभी पी है प्रेशर कुकर वाली कॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 15, 2023 08:27 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 08:29 pm IST

आपने आजतक अलग-अलग तरह की कई कॉफी पी होगी लेकिन क्या कभी प्रेशर कुकर में बनने वाली कॉफी पी है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral- India TV Hindi
कुकर वाली कॉफी का वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

देश में बढ़ती जनसंख्या ने लोगों के लिए कॉम्पटीशन बढ़ा दिया है। अब अगर किसी को मार्केट में टिकना है तो उसे बाकी लोगों से कुछ अलग करके दिखाना होगा। आज के समय की यही मांग है कि अगर आप कुछ अलग कर सकते हैं तो लोग आपके पास आएंगे। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो यह उम्मीद मत कीजिए कि आपका बिजनेस या काम चलेगा। इसलिए आपने नोटिस किया होगा कि लोग अब दुकान का नाम से लेकर लुक, सब चीज पर काफी मेहनत करते हैं और उसे यूनिक करने की कोशिश करते हैं। इसी तरह एक अंकल ने कॉफी बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रेशर कुकर वाली कॉफी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्रेशर कुकर से कॉफी बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने कुकर में जुगाड़ बैठाकर उसे कॉफी वाली मशीन बना दिया है। वो प्रेशर कुकर से ही कॉफी को स्टीम कर रहे हैं और लोगों को बेच रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कहां का है यह वीडियो?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jaipurfoodieandtravel नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने अंकल का लोकेशन भी शेयर किया है। शख्स के मुताबिक यह वीडियो जयपुर का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे वाह। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ के मामले में इंडिया। अन्य कई यूजर्स ने इमोजी शेयर करते हुए इस जुगाड़ की तारीफ की है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

फसल बचाने के लिए किसान ने लगाया 'भूतिया दिमाग', लोग बोले- ये देखकर तो भूत भी डर जाएगा

शराब के नशे में झूमता दिखा सिपाही, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कही ये बड़ी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।