1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केक में लगाया पटाखा और फिर लगा दी आग, वायरल Video में देखें आगे क्या हुआ

केक में लगाया पटाखा और फिर लगा दी आग, वायरल Video में देखें आगे क्या हुआ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 17, 2025 11:46 am IST,  Updated : Feb 17, 2025 11:57 am IST

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़े तो इसकी खुशी में केक लाकर सेलिब्रेशन किया गया। मगर इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो वायरल हो गया और लोग भी उस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया रील देखने के लिए नहीं बल्कि रील बनाकर पोस्ट करने और उससे फेमस होने के लिए चलाते हैं। कई लोग अपने अनोखे कंटेंट के कारण वायरल और फेमस भी हुए हैं। आप भी ऐसे कई क्रिएटर्स को जानते होंगे और आपको शायद उनका कंटेंट पसंद भी आता होगा। अब कोई भी जो सोशल मीडिया क्रिएटर है और उसके फॉलोअर्स बढ़ते हैं तो वो सेलिब्रेट तो करता ही है। मगर कुछ लोगों ने ऐसा सेलिब्रेट किया कि उसका वीडियो ही वायरल हो गया और लोग भी उस पर कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक साथ खड़े हैं। उनके सामने केक रखा हुआ है और केक के ऊपर पटाखा लगाया हुआ है। कैंडल की जगह लड़की पटाखे में आग लगाती है और पीछे हट जाती है। कुछ देर में पटाखा फटता है और उसके कारण पूरा केक भी उड़ जाता है। इस तरह लोगों ने अपने फॉलोअर्स बढ़ने पर सेलिब्रेशन किया। कई लोगों को लगा कि केक में कैंडल जलाया तो केक ही फट गया जिसके बाद उन्होंने कमेंट भी किया है मगर उससे पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sk465g नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगता है केक अब्दुल की फैक्ट्री से मंगवाया था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देख लिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब्दुल की फैक्ट्री का स्पेशल केक। दूसरे यूजर ने लिखा- केक पटाखे मंगवाए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- पटाखा फटा है, ऐसे पटाखे न लगाए केक पर नहीं तो खुशी गम में बदल जाएगी। चौथे यूजर ने लिखा- वाह! इतनी खुशी की केक सहित धमाका करा दिया।

ये भी पढ़ें-

ये बाराती तो बड़े खतरनाक हैं भइया, Video देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

हवा में उड़ते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।