1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बाराती तो बड़े खतरनाक हैं भइया, Video देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

ये बाराती तो बड़े खतरनाक हैं भइया, Video देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 17, 2025 10:54 am IST,  Updated : Feb 17, 2025 10:54 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में जो नजारा देखने को मिला, वो निश्चित ही आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आप जब उस वायरल वीडियो को देखेंगे तो आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अनोखी है और इस दुनिया में तमाम अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर रेगलुर एक्टिव रहते हैं सोशल मीडिया पर तो आप यह बात तो जानते ही होंगे। कभी अनोखा पोस्टर दिख जाता है तो कभी ऐसा वीडियो नजर आ जाता है जो किसी ने पहले नहीं देखा होता है। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह लोग ऐसे तमाम वीडियो को पोस्ट करते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। हर दिन कई वायरल वीडियो अलग-अलग अकाउंट से हर किसी की फीड पर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई बारात को जाते हुए देखा होगा। कई बारात में आप शामिल भी हुए होंगे और डांस करते हुए गए भी होंगे। लेकिन क्या कभी किसी बारात को किसी घर की छत पर खड़े होकर डांस करते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ बाराती और घोड़ी पर सवार दूल्हा किसी घर की छत पर हैं और लोग वहीं पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। अब यह वीडियो कितना पुराना या नया है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी जिस वीडियो को आपने देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घोड़ी बोल रही होगी कि मुझे इन लोगों से आजादी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये घोड़ी ऊपर कैसे चढ़ी? दूसरे यूजर ने लिखा- कूद जाना चाहिए घोड़ी को। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी खतरनाक लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही ऊपर पहुंच गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बारात में पीए हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

हवा में उड़ते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा छात्र, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

वाह! आंटी जी ने क्या कंटेंट बनाया है, वायरल Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।