हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में लोग कई सारे पोस्ट को डालते हैं। उन्हीं गलियों में अगर आपका भी आना-जाना है तो आपकी नजरें उनमें से बहुत सारे पोस्ट पर पड़ती ही होंगी। हर पोस्ट एक दूसरे से अलग होता है। कई सारे वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की से एक आदमी आजादी के बारे में कुछ सवाल पूछ रहा है और लड़की का जवाब ऐसा था कि वीडियो ही वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे पहले तो इंटरव्यू लेने वाला बंदा एक लड़की से पूछता है कि वो क्या करती है। इसके जवाब में वो बताती है कि वो पढ़ाई करती है। इसके बाद वो पूछता है कि भारत देश कब आजाद हुआ तो लड़की बोलती है कि 1 नवंबर 1966 में हुआ। इसके बाद वो पूछता है कि आजादी से पहले हमारे देश पर किसका राज था तो लड़की पंजाब बोलती है। लड़की के इसी जवाब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर memes.himmu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे दीदी।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- लगता है हमें गलत पढ़ाया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे बच्चों के लिए हम पर्यावरण बचा रहे हैं, पिघलने दो ग्लेशियर को और आने दो तूफानों को। तीसरे यूजर ने लिखा- जो भी हो, कॉन्फिडेंस तो फुल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन सा माल फूंका है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भगवान से थोड़ा डरो पार्लर वालों! Video में ऐसा क्या दिखा जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
शादी-पार्टी में आई ये नई व्यवस्था देखी आपने? अभी Video हो रहा है वायरल