1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी-पार्टी में आई ये नई व्यवस्था देखी आपने? अभी Video हो रहा है वायरल

शादी-पार्टी में आई ये नई व्यवस्था देखी आपने? अभी Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2025 09:51 am IST,  Updated : Aug 14, 2025 09:51 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग और नया देखने को मिला। आमतौर पर किसी भी शादी या फिर पार्टी में ऐसा देखने को नहीं ही मिलता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KATTAPPA_12

इस दुनिया में जहां कहीं कुछ अनोखा, नया या फिर अतरंगी दिखता है, लोग तुरंत ही उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसके बाद वो उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी करते हैं जहां उस वीडियो को बहुत सारे लोग देखते हैं। अगर उन लोगों को भी वो वीडियो वाकई यूनिक लगता है तो फिर वीडियो का वायरल होना तो तय ही है। हर दिन ऐसे ही कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जिन्हें आप भी देखते हैं और हम भी देखते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

शहरों में जहां भी शादी या फिर कोई दूसरी पार्टी होती हैं तो वहां पर बुफे सिस्टम ही देखने को मिलता है मगर आज भी कई जगह गावों में लोगों को पात का सिस्टम दिखता है। वहीं कई जगह लोगों को टेबल पर बैठाकर खाना परोसा जाता है। आपने अगर ये वाला सिस्टम देखा है तो आप जानते होंगे कि खाने के साथ ही साथ लोगों को एक बंदा पानी भी देता है। मगर अब ऐसा न करना पड़े इसलिए नई व्यवस्था देखने को मिली। वीडियो में नजर आता है कि लोग जिस टेबल पर बैठे हुए हैं, वहीं उनके सामने से एक पाइप जा रही है जिसमें नल लगा हुआ है। अब इंसान खुद से पानी भर सकता है। यह कुछ नया है जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kattappa_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में इसे टेक्नोलॉजिया लिखा हुआ है। बस यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और किस जगह का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में लड़की से टकराते ही लड़के को पड़ी थप्पड़, मगर उसके बाद जो हुआ आप भी देखें

ये भाई अब नागमणि लेकर ही मानेगा! लड़के का डांस हुआ वायरल, लोगों ने भी किया लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।