1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में लड़की से टकराते ही लड़के को पड़ा थप्पड़, मगर उसके बाद जो हुआ आप भी देखें

मेट्रो में लड़की से टकराते ही लड़के को पड़ा थप्पड़, मगर उसके बाद जो हुआ आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2025 09:39 am IST,  Updated : Aug 14, 2025 09:52 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसाने जैसा क्या है और फिर लोगों के कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MISS_CHOUDHARY0

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते रहते हैं। सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें हम और आप देखते भी हैं। हमारी तरह लाखों लोग भी सोशल मीडिया पर उन सभी वीडियो को देखते हैं और कई सारे वीडियो ऐसे होते हैं जो अपने यूनिक कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। आपने भी ऐसे खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है मगर हां वीडियो को देखने के बाद हंसी आना तो तय ही है। आइए फिर वीडियो के बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा मेट्रो के अंदर सफर कर रहा है। अचानक वो लड़का पास में खड़ी लड़की टकरा जाता है जिससे लड़की गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मारे देती है। इसके बाद लड़का गेट के पास जाकर खड़ा हो जाता है और लड़की भी गेट के एक कोने के पास खड़ी हो जाती है। इसके बाद जब मेट्रो रुकती है और दरवाजा खुलता है तो लड़का उस लड़की को थप्पड़ मारकर वहां से भाग जाता है और ये देख लोगों की हंसी नहीं रुकती है। लड़की भी हंसने लगती है। यह पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड था और फनी होने के कारण वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Miss_Choudhary0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने तो बदला ले लिया, बताओ इसने सही किया या गलत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको बोलते हैं जैसे को तैसा, अब न रहेगा गिला शिकवा। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा किया। वहीं बहुत सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये भाई अब नागमणि लेकर ही मानेगा! लड़के का डांस हुआ वायरल, लोगों ने भी किया लिए मजे

सेल्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड तो इसी को मिलना चाहिए, Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।