सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी तरह-तरह के कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। आपने ऐसे भी वीडियो खूब देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिलता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी ड्रामा और अतरंगी के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी कुछ यूनिक चीज हमें वायरल वीडियो में देखने को मिल जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला का मेकअप किया गया है। मेकअप के पहले का चेहरा और उसके बाद का चेहरा, दोनों पूरी तरह से अलग है और कोई यह नहीं बता सकता है कि यह वही महिला है। वीडियो में नजर आता है कि महिला का रंग सांवला है मगर मेकअप के बाद वो पूरी तरह से बदल जाती है। मेकअप के ऐसा लगता ही नहीं है कि वो वही महिला है। जिसने भी मेकअप किया, बहुत ही कमाल का किया और यही वो कारण है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
अभी आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale नाम के अकाउंट से पोल्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भगवान से थोड़ा डरो पार्लर वालों।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या से क्या बना दिया इनको। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत पाप लगेगा ब्यूटी पार्लर वालियों को। तीसरे यूजर ने लिखा- इस मेकअप आर्टिस्ट को नर्क में गर्म तेल में तला जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी-पार्टी में आई ये नई व्यवस्था देखी आपने? अभी Video हो रहा है वायरल
मेट्रो में लड़की से टकराते ही लड़के को पड़ा थप्पड़, मगर उसके बाद जो हुआ आप भी देखें