1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: थाल में जिंदा नाग को रख कर रहे थे पूजा, अचानक सांप ने कर दिया हमला

Video: थाल में जिंदा नाग को रख कर रहे थे पूजा, अचानक सांप ने कर दिया हमला

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 06, 2024 02:44 pm IST,  Updated : May 06, 2024 02:44 pm IST

Puja of black cobra: एक परिवार ने अपने घर पर एक धार्मिक आयोजन करवाया। जिसमें उन्होंने एक थाल में ब्लैक कोबरा को रखकर पूजा कर रहे थे। अचानक से नाग ने पूजा में शामिल लोगों पर फुफकारते हुए हमला कर दिया।

नाग की पूजा करते हुए परिवार के लोग - India TV Hindi
नाग की पूजा करते हुए परिवार के लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

धर्म को लेकर जब बात आती है तब लोग कुछ भी करने को राजी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक परिवार ब्लैक कोबरा सांप की पूजा करते हुए दिख रहा है। वीडियो में पूजा करवा रहे पंडित जी भी दिख रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में परिवार और पंडित जी मिलकर नाग की पूजा कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोग भी पूजा में शामिल हैं और वे बेखौफ होकर इस पूजा को देख रहे हैं।

नाग की पूजा करते हुए नजर आया परिवार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ब्लैक कोबरा सांप एक बड़े से बर्तन में बैठा हुआ है और उस सांप की एक कपल पूजा कर रहा है। उनके साथ उनका परिवार और रिश्तेदार भी हैं। कपल नाग पर दूध चढ़ा रहा है। इस दौरान नाग शांत होकर थाल में ही बैठा हुआ है। आसपास लोगों के होने के बावजूद भी वह ज्यादा हलचल नहीं कर रहा है। इसी बीच नाग अचानक से फुफकार मारकर कपल पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन वह कर नहीं पाता है। 

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया गया है, जिसे @omkar_sanatanii नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में हिंदू धर्म में नाग पूजा के महत्व के बारे में बताया गया है। वहीं, वीडियो पर नजर आ रहे टैक्स्ट पर लिखा है- “ऐसी पूजा करने वालों को 21 तोपों की सलामी।”  वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 3 करोड़ लोगों ने देखा और कई अन्य लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि तमाम लोग इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर इसने काट दिया तो अगली पूजा तुम्हारी ही होगी। दूसरे ने लिखा- लोगों का ध्यान भगवान से ज्यादा सांप पर है।

ये भी पढ़ें:

"पापा नहीं हैं...", अकेले घर संभाल रहे 10 साल के बच्चे का Video वायरल, पढ़ाई का जिम्मा उठाने को तैयार हुए महिंद्रा

लो भाई! ऐसे भी बना जा सकता है अमीर, बारात में पैसा लूटने के लिए शख्स ने भिड़ाया गजब का दिमाग, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।