1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई! ऐसे भी बना जा सकता है अमीर, बारात में पैसा लूटने के लिए शख्स ने भिड़ाया गजब का दिमाग, देखें ये Video

लो भाई! ऐसे भी बना जा सकता है अमीर, बारात में पैसा लूटने के लिए शख्स ने भिड़ाया गजब का दिमाग, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 06, 2024 12:28 pm IST,  Updated : May 06, 2024 01:26 pm IST

शादी में लुटाए जा रहे पैसे को लूटने के लिए इस शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि सभी लोगों की नजर उस पर ही टिकी रह गई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी के जश्न में लोग खुशी से नाचते-गाते हैं और एक-दूसरे पर खूब पैसे उड़ाते हैं। ये पैसे सबसे ज्यादा डांस से समय उड़या जाता है या फिर दूल्हे-दुल्हन पर लुटाया जाता है। डांस के वक्त पैसे लूटने वालों की भी कोई कमी नहीं होती। इन पैसों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रहती है। जिसको जितना लूटने का मौका मिलता है, वह लूट लेता है। अब पैसे लूटने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब  वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी ने पैसा लूटने का ऐसा तरकीब निकाला कि लोग बस उसे ही देखते रहे।

पैसा लूटने की अनोखी कला

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शादियों में पैसे खूब लुटाते हैं। कई बार तो उन पैसों को लूटने के लिए लोग आपस में ही भिड़ जाते हैं। लेकिन इन बंदे को पैसे लूटने का कोई टेंशन ही नहीं है। इसने ऐसा दिमाग चलाया है कि लुटाए जा रहे सबसे ज्यादा पैसे इसके ही खाते में आ जाएंगे। जिस किसी ने इस शख्स के दिमाग की इस उपज को देखा, वह दंग रह गया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि बाराती नाचते गाते पैसे लुटा रहे हैं। इसी बीच कई लोग पैसे लूट रहे हैं। लेकिन जिसने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया वह थे एक चचा। जिन्होंने पैसे लूटने के लिए जाल की मदद ली और पैसे लूटने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में उस शख्स ने इतना पैसा लूट लिया कि वह मालामाल हो गया।

लोगों ने किया मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Epic Insta Daily नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, कई लोग इस वीडियो पर बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "पैसा लूटने का निंजा टेक्निक" दूसरे ने लिखा- "ये पैसे लूटने का ये आइडिया हमारे देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।" तीसरे ने लिखा- "हमारे देश में कितने तेजस्वी लोग रहते हैं।"

ये भी पढ़ें:

नए पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे चीफ गेस्ट, रीबन काटते ही ढह गया ब्रीज, देखें यह मजेदार Video

दूल्हे को साली के साथ डांस करता देख दुल्हन भी स्टेज पर किसी और के साथ लगी नाचने, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।